भारत की बेटी भावना ने यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एल्ब्रस पर तिरंगा फहराया

NULL

भारत की बेटी भावना ने यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एल्ब्रस पर तिरंगा फहराया
16-08-2022 - 10:10 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत की बेटी पर्वतारोही भावना डेहरिया ने सोमवार, 15 अगस्त को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा फहराकर जश्न मनाया। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया की रहने वाली 30 वर्षीय भावना जो माउंट एवरेस्ट पर जा चुकी हैं,  ने तिरंगे के साथ 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए पर्वतारोहण का कार्यक्रम बनाया। का समय चुना। उन्होंने रूस-जॉर्जिया सीमा पर स्थित यूरोप की 5,642 मीटर ऊंची पर्वत चोटी पर पहुंचने का फैसला किया।

उन्होंने वहां से भेजे अपने संदेश के जरिये कहा, 'पर्वत की चोटी के आसपास मौसम बहुत सर्दी वाला था और 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से हवा बह रही थी। तापमान शून्य से 25 डिग्री सेल्सियस कम रहने की वजह से दृश्यता भी कम थी।'  उल्लेखनीय है कि भावना की 15 महीने की एक बेटी भी है। उन्होंने कहा, 'इतनी सर्दी के मौसम के बीच हमारे लिए कुछ मिनट का आराम भी कठिन था। बच्ची को जन्म देने के बाद मैंने खुद को पर्वतारोहण के लिए मानसिक रूप से तैयार किया।'

भावना ने कहा, 'मैंने खुद को इस दिन के लिए तैयार किया और तामिया के पहाड़ों में बहुत अभ्यास किया। इससे मुझे माउंट एल्ब्रस की चोटी पर रिकॉर्ड समय से पहले पहुंचने में सफलता मिली।' उन्होंने बताया कि उनके इस अभियान में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड और भारतीय स्टेट बैंक ने सहयोग दिया। उल्लेखनीय यह भी है कि वे 22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला बनी थीं और उसी साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माउंट कोसकियुस्ज्को पर चढ़ाई की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।