FIFA World Cup 2022 : नियमों के गंभीर उल्लंघन के आरोप में फीफा ने भारतीय फुटबॉल महासंघ को किया निलंबित

<p><strong>FIFA World Cup 2022 :</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

FIFA World Cup 2022 : नियमों के गंभीर उल्लंघन के आरोप में फीफा ने भारतीय फुटबॉल महासंघ को किया निलंबित
16-08-2022 - 11:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुनिया में फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) से संबद्ध होना गौरव की बात होती है और यही संस्था फुटबॉल की गतिविधियों को संचालित करने के लिए अनुमोदित भी करती है। फीफा ने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप का आरोप लगाये हुए भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फीफा ने इस निलंबन का कारण नियमों का गंभीर उल्लंघन बताया है। इसके बावजूद आज मंगलवार 16 अगस्त से कोलकाता में डूरंड कप शुरू होने जा रहा है । टूर्नामेंट में 11 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब हिस्सा ले रहे हैं।

उल्लेखनीय है, इस महीने की शुरुआत में ही विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा ने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को निलंबित करने की धमकी दी थी। इसके साथ ही फीफा ने अक्टूबर में होने वाले महिला अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी के अपने अधिकार भी छीन लेने की चेतावनी दी थी। फीफा  की ओर से यह चेतावनी एआईएफएफ के चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के कुछ ही दिनों बाद ही दी गई थी। यद्यपि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है और 28 अगस्त को चुनाव होने भी हैं लेकिन फीफा इसे तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप ही मानता है।

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने अपने साथी खिलाड़ियों से कहा कि फीफा की भारतीय फुटबॉल को निलंबित या प्रतिबंधित करने की धमकियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप मैदान में अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने पर ध्यान दें, यही श्रेयस्कर रहेगा।
ध्यान दिला दें कि अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप 11 से 30 अक्टूबर तक भुवनेश्वर, गोवा और मुंबई में आयोजित होना था। इसकी सफल मेजबानी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जवाबदेही पत्र पर हस्ताक्षर कर अपनी मंजूरी पहले ही दे दी थी। हालांकि अब फीफा के प्रतिबंध के कारण फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप स्थगित रहेगा। फीफा की ओर से कहा गया है कि टूर्नामेंट का भविष्य तय समय में निर्धारित किया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो इस मामले को ब्यूरो ऑफ काउंसिल को भेजा जा सकता है। फीफा ने कहा कि निलंबन तभी हटाया जाएगा जब भारतीय फुटबॉल महासंघ मिलकर काम करेगा।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।