भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु स्पेन मास्टर्स के फाइनल में हारी ; रजत पदक से खोला इस साल का खाता
<p>भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु को स्पेन मास्टर्स के फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु को इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया तुनजुंग से हार मिली। जिसके बाद उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग से एकतरफा अंदाज में 8-21, 8-21 से सिंधु को शिकस्त दी। विश्व की 11वें नंबर की खिलाड़ी और टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु का इस वर्ष का यह पहला फाइनल था। मैड्रिड में इस बीडब्लूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट से पहले सिंधु बीडब्लूएफ वल्र्ड टूर 2023 के किसी भी टूर्नामेंट में दूसरे दौर से आगे नहीं जा पायी थी। </p>
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने मैड्रिड स्पेन मास्टर्स सुपर 300 के फाइनल में मैच गवां कर रजत पदक हासिल किया हैं। खास बात है कि सिंधु का इस साल का यह पहला पदक है। फाइनल मुकाबले में टोक्यो ओलंपिक में दो बार पदक जीतने वाली सिंधु को इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया तुनजुंग से हार मिली। 23 वर्षीय इंडोनेशियाई खिलाड़ी तुनजुंग के साथ सिंधु की टक्कर 29 मिनट तक चली।
पिछले लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रही सिंधु के लिए यह पदक इस साल की बड़ी उपलब्धि हैं। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु ने सिंगापुर की येओ जिया मिन को सीधे गेम में हराकर साल में पहली बार किसी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया था।
What's Your Reaction?