जितना घटिया पाकिस्तान, उतने ही घटिया उसके खिलाड़ी ! अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या पर की भद्दी टिप्पणी, शाहिद अफरीदी समेत पूर्व क्रिकेटर्स ने लगाए ठहाके

<p><em><strong>क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नीयत पर बात करते हुए कहा अगर आपकी सोच है कि ऐश्वर्या राय से शादी करूंगा इसके बाद नेक-गुणवान बच्चा पैदा हो, तो ऐसा कभी नहीं हो सकता।</strong></em></p>

जितना घटिया पाकिस्तान, उतने ही घटिया उसके खिलाड़ी ! अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या पर की भद्दी टिप्पणी, शाहिद अफरीदी समेत पूर्व क्रिकेटर्स ने लगाए ठहाके
15-11-2023 - 12:01 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सोशल मीडिया पर पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दुल रज्जाक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से कर रहे हैं। अब्दुल रज्जाक के बयान के बाद क्रिकेट जगत शर्मसार है। दरअसल, अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नियत पर बात करते हुए कहा अगर आपकी सोच है कि ऐश्वर्या राय से शादी करूंगा इसके बाद नेक-गुणवान बच्चा पैदा हो, तो ऐसा कभी नहीं हो सकता। मसलन, आपको अपनी नीयत दुरूस्त करनी होगी।
सोशल मीडिया पर अब्दुल रज्जाक की हुई फजीहत
जब अब्दुल रज्जाक ये बातें कर रहे थे उस वक्त उसके साथ शाहिद अफरीदी समेत कई क्रिकेटर मौजूद थे। बहरहाल, अब्दुल रज्जाक के बयान की खूब निंदा हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अब्दुल रज्जाक को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
अफरीदी ने दी सफाई, शोएब अख्तर ने की निंदा
वहीं, इस पर शाहिद अफरीदी का बयान आया है। शाहिद अफरीदी ने कहा कि कल प्रोग्राम चल रहा था, हम बैठे हुए थे स्टेज पर। अब्दुल रज्जाक ने कोई बात कर दी वहां पर, उन्होंने जो बात की मुझे समझ नहीं आई, मसलन मैं वैसे ही हंस रहा था। उन्होंने कहा कि मैं अभी अब्दुल रज्जाक को मैसेज करूंगा कि सब लोगों से सॉरी बोल दें। वो गलत मजाक था, जो नहीं होना चाहिए। शोएब अख्तर ने कहा कि मैं अब्दुल रज्जाक के अनुचित मजाक या तुलनात्मक बयान की निंदा करता हूं। किसी भी महिला का अपमान नहीं होना चाहिए। साथ ही, रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा कि वहां पास बैठे लोगों को हंसने और तालियां बजाने के बजाय आवाज उठानी चाहिए थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।