भारत-बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने बनाए 6 विकेट खोकर 278 रन
<p>भारत ने बांग्लादेश के विरुद्ध पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट खोकर 278 रन बना लिये हैं।</p>
चटगांव में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के 90वें ओवर यानी दिन के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर भारत का छठा विकेट अक्षर पटेल के रूप में गिरा। हालांकि डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल किया गया लेकिन यह किसी काम नहीं आया और पटेल को आउट घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर, श्रेयल अय्यर 169 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 82 रन बनाकर नाबाद हैं।
इससे पहले भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने 203 गेंदों में 11 चौके की मदद से 90 रनों की पारी खेली। वे शतक से 10 रन दूर थे तो तैजुल इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हो गए, जबकि ऋषभ पंत ने 46 रनों की पारी खेली। उनके अलावा केएल राहुल ने 22 और शुभमन गिल ने 20 रन बनाए। पूर्व कप्तान विराट कोहली 5 गेंद में 1 रन बनाकर चलते बने।
दिन का 90वां ओवर था। मेहदी हसन मिराज बॉलिंग कर रहे थे। अक्षर पटेल ने शानदार चौका लगाते हुए मिराज का स्वागत किया। इसके बाद अन्य 5 गेंदों को डिफेंस किया। लेकिन, ओवर की आखिरी गेंद उनके पैड पर लगी तो बांग्लादेशी टीम ने विकेट की जोरदार अपील की और इस पर अंपायर ने उन्हें आउट घोषित कर दिया। अंपायर के फैसले से नाखुश अक्षर पटेल ने डीआरएस लिया लेकिन यह किसी काम नहीं आया। पटेल ने 14 रन बनाये।
What's Your Reaction?