जयपुर में होगा इंटरनेशनल क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल (ICSC) 2025 : प्रतिष्ठित संस्थानों की साझेदारी के साथ 7 से 9 नवंबर तक भव्य आयोजन..
जस्थान की राजधानी जयपुर में इस वर्ष 7 से 9 नवंबर 2025 तक एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल महोत्सव ICSC 2025 (International Club Sports Carnival), आयोजित होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी रामबाग गोल्फ क्लब द्वारा की जाएगी जबकि जयपुर क्लब लिमिटेड और जय क्लब इसके सह-आयोजक..
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस वर्ष 7 से 9 नवंबर 2025 तक एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल महोत्सव ICSC 2025 (International Club Sports Carnival), आयोजित होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी रामबाग गोल्फ क्लब द्वारा की जाएगी जबकि जयपुर क्लब लिमिटेड और जय क्लब इसके सह-आयोजक होंगे।
रामबाग गोल्फ क्लब के कैप्टन योगेंद्र सिंह ने प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों को स्पॉन्सरशिप के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि आयोजन में 8 विभिन्न खेलों में 500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही, 3 भव्य गाला डिनर और विस्तृत डिजिटल एवं मीडिया कवरेज के माध्यम से आयोजन का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार भी किया जाएगा।
तीन प्रतिष्ठित संस्थान एक मंच पर
गोल्फ क्लब के कोऑर्डिनेटर सुनील कालानी ने बताया कि ICSC 2025 को जयपुर के तीन प्रतिष्ठित क्लब संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं, जो राजस्थान की क्लब संस्कृति, नेतृत्व और खेल भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि..
1. रामबाग गोल्फ क्लबः ऐतिहासिक रामबाग पैलेस के समीप स्थित है जो भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित गोल्फ कोर्स में से एक है। यहां 18 होल का चैंपियनशिप कोर्स और सदस्यता में दूतावास अधिकारियों, उद्योगपतियों और प्रोफेशनल्स शामिल हैं।
2. जय क्लब, जयपुरः वर्ष 1947 में स्थापित, समृद्ध विरासत वाले इस क्लब में विश्वस्तरीय स्क्वैश कोर्ट्स और इनडोर गेम्स की सुविधा है। इस क्लब को युवा खेल प्रतिभाओं का केंद्र और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का हब कहा जाता है।
3. जयपुर क्लब लिमिटेडः जयपुर का प्रमुख स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन है। यहां टेनिस, क्रिकेट और रैकेट खेलों के लिए शीर्ष स्तरीय कोर्ट्स की सुविधाएं है। यह क्लब अपने भव्य माहौल और हाई-प्रोफाइल आयोजनों के लिए पहचाना जाता है।
कालानी ने बताया कि विभिन्न खेलों के लिए आयोजन स्थल कर दिये गये हैं। उनके अनुसार..
खेल और आयोजन स्थल
|
खेल |
स्थल |
|
गोल्फ |
रामबाग गोल्फ क्लब |
|
बॉक्स क्रिकेट |
जयपुर क्लब व जय क्लब |
|
टेनिस |
जय क्लब |
|
बैडमिंटन |
जयपुर क्लब |
|
टेबल टेनिस |
जय क्लब |
|
स्क्वैश |
जयपुर क्लब |
|
बिलियर्ड्स |
जय क्लब |
|
पिकलबॉल |
जयपुर क्लब व जय क्लब |
ICSC 2025 के अध्यक्ष डॉ. अमित माथुर ने बताया कि खेलों के प्रायोजन के अवसर और लाभ गिनाते हुए बताया कि इस आयोजन के तहत कंपनियों के लिए विशेष साझेदारी श्रेणियाँ तय की गई हैं जिसमें प्लैटिनम प्रायोजन: ₹15 लाख, गोल्ड प्रायोजन: ₹10 लाख और सिल्वर प्रायोजन: ₹5 लाख रुपये रखा गया है।
रामबाग गोल्फ क्लब के कैप्टन योगेंद्र सिंह ने बताया कि ICSC 2025 में भाग लेने वाले दर्शक वर्ग में उच्च आय वर्ग (HNI), व्यवसायी, कॉरपोरेट प्रतिनिधि, और मीडिया पेशेवर शामिल रहेंगे। माथुर के अनुसार खेलों के इस महाआयोजन में 500 से अधिक खिलाड़ी और 7,500 से अधिक आगंतुक की संख्या रहने वाली है। इसके अलावा डिजिटल और मीडिया अभियानों के माध्यम से 10 लाख से अधिक इम्प्रेशंस की संभावना है।
गोल्फ क्लब के कोऑर्डिनेटर सुनील कालानी ने बताया कि इस खेल आयोजन में ब्रांडिंग और मीडिया उपस्थिति के बेहतर अवसर मिलने वाले हैं। प्रायोजक ब्रांड को कार्यक्रम से पहले, आयोजन के दौरान और बाद में भी विस्तृत दृश्यता (Visuality ) उपलब्ध करवाई जाएगी। आयोजन के दौरान सोशल मीडिया कैंपेन और डिजिटल प्रमोशन में ब्रांड हाइलाइट के साथ ऑन-साइट साइनएज, बैनर, बैकड्रॉप और मंच ब्रांडिंग की सुविधा भी रहेगी। इसके साथ ही पोस्ट-इवेंट रिपोर्टिंग में लोगो और आभार उल्लेख भी किया जाएगा।
विरासत और साझेदारी का उत्सव
ICSC 2025 के अध्यक्ष डॉ. अमित माथुर ने कहा, ICSC 2025 केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि नेतृत्व, विरासत और खेल भावना का उत्सव है। यह आयोजन न केवल राजस्थान की क्लब संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा बल्कि प्रायोजकों के लिए भी ब्रांड प्रतिष्ठा और व्यावसायिक मूल्य बढ़ाने का अनोखा अवसर प्रदान करेगा।
What's Your Reaction?