बारिश ने बिगाड़ा खेल, भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच हुआ रद्द
<p><em><strong>सीरीज का अगला टी-20 मैच माउंट मोनगानुई में रविवार को खेला जाएगा।</strong></em></p>
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। बारिश के कारण टॉस भी संभव नहीं हुआ। सीरीज का अगला टी-20 मैच माउंट मोनगानुई में रविवार को खेला जाएगा। भारत को इस दौरे पर अब दो और टी-20 अंतरराष्ट्रीय और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। दोनों टीमें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल चरण से बाहर होने के बाद इस सीरीज से नई शुरुआत करना चाहेंगी।
विश्व कप में भारत को चैम्पियन बने इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड को उपविजेता पाकिस्तान ने हराया था। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भारतीय टी-20 टीम की अगुवाई कर रहे हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उप कप्तान हैं।
What's Your Reaction?