सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारत ;भारत-अमेरिका के बीच सेमीकंडक्टर चिप बनाने पर हुआ करार

<p><em>दुनिया भर में सेमी कंडक्टर की सप्लाई बढ़ाने के लिए भारत और अमेरिका मिलकर काम करेंगे। इस संबंध में भारत -अमेरिका कमर्शियल डायलॉग के दौरान दोनों देशों के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) यानी समझौता साइन किया गया है। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने इसकी जानकारी दी है। इस डील से कंप्यूटर और मोबाइल लोकल मैन्युफैक्चरिंग से सस्ते होंगे, अभी हम इसके लिए दूसरे देशों पर निर्भर हैं।&nbsp;</em></p>

सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारत ;भारत-अमेरिका के बीच सेमीकंडक्टर चिप बनाने पर हुआ करार
13-03-2023 - 01:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सप्लाई चेन और इनोवेशन के सेक्टर में पार्टनरशिप 
उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के बुलावे पर अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी जीना रायमोंडो भारत-अमेरिका CEO फोरम में भाग लेने के लिए दिल्ली आईं थीं। इस समझौते के मुताबिक दोनों देश सेमी कंडक्टर सप्लाई चेन और इनोवेशन के सेक्टर में पार्टनरशिप को लेकर काम करेंगे है।

भारत का भविष्य है उज्जवल 
पूरी दुनिया में सेमीकंडक्टर यानी एक छोटे से चिप को लेकर बड़ी लड़ाई चल रही है। एक ओर जहां चीन अमेरिका के प्रतिबंधों को झेल रहा है, वहीं कई अमेरिकी कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमी कंडक्टर पार्ट की सप्लाई चेन में भारतीय कंपनियों के साथ काम करना चाहती हैं। भारत ने चिप और डिस्प्ले उत्पादन के लिए 1000 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है। ऐसे में भारत-अमेरिका के बीच हुई इस डील से दोनों देशों को फायदा होगा।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।