चीन पर भरोसा नहीं, नजर रखने के लिए खरीदे जाएंगे 1,000 सर्विलांस कॉप्टर

<p><em><strong>सेना ने चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत करने का फैसला किया है। वह रिमोट संचालित 80 मिनी एयरक्राफ्ट सिस्टम और 1,000 सर्विलांस कॉप्टर की खरीदेगी।</strong></em></p>

चीन पर भरोसा नहीं, नजर रखने के लिए खरीदे जाएंगे 1,000 सर्विलांस कॉप्टर
21-10-2022 - 06:50 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चीन से लगी एलएसी पर भारतीय सेना ने अपने समग्र निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए रिमोट संचालित 80 मिनी विमान प्रणाली और 1,000 निगरानी कॉप्टर की खरीद के लिए गुरुवार को प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि रिमोट संचालित मिनी विमान दिन और रात की निगरानी तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लक्ष्य का पता लगाने के लिए एक आदर्श मल्टी-सेंसर प्रणाली है। रिमोट संचालित विमान कार्यक्रम के लिए निविदा जमा करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर है। एक अधिकारी ने कहा, ‘प्रणाली लक्ष्य का पता लगाने, पहचानने, विरोधियों के स्थान की सटीक स्थिति के साथ-साथ सैनिकों के जमावड़े की उच्च रिजॉल्यूशन तस्वीरें प्रदान करने में सक्षम होगी।’
आपातकालीन खरीद प्रक्रिया के तहत फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के माध्यम से सेना की 1,000 निगरानी कॉप्टर की खरीद का उद्देश्य चीन के साथ सीमा पर निगरानी को बढ़ावा देना भी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।