लव जिहाद ! फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी कर छोड़ा, अब जान से मारने की धमकी
<p><em><strong>बेगूसराय में मोहम्मद आफताब आलम नाम के शख्स ने प्यार के बाद रचाई शादी, गर्भवती होने पर छोड़ भागा, अब दे रहा जान से मारने की धमकी</strong></em></p>
बिहार के बेगूसराय में ‘लव जिहाद’ के एक मामले में पीड़ित युवती ने मोहम्मद आफताब आलम नाम के शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि आरोपी युवक ने फेसबुक से दोस्ती की, फिर उनके बीच प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली। अब युवती के गर्भवती होने पर आरोपी युवक ने ना सिर्फ उसे छोड़ दिया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी है। दूसरी ओर युवती के परिजन भी लड़की का साथ यह कहकर नहीं दे रहे कि उसने उनके खिलाफ जाकर शादी की थी। ऐसे में वो अपनी करनी की सजा खुद ही भुगते। अब पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई, जिसमें जांच के आदेश दिए गए हैं।
परिवार ने भी छोड़ा साथ
दो महीने की गर्भवती पीड़ित के मुताबिक, ना तो मामला दर्ज हुआ और ना ही आरोपी शख्स पर कोई कार्रवाई की गई। पीड़ित समस्तीपुर जिले की रहने वाली है, वो बेगूसराय के मॉल में काम करती थी। उसका आरोप है कि जनवरी 2020 में फेसबुक के जरिए सहरसा के पचगछिया निवासी मोहम्मद आफताब आलम से उसकी दोस्ती हुई थी।
शादी से पहले भी कराया गर्भपात
युवती ने बताया कि धीरे-धीरे बातचीत के बाद दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया और आफताब आलम शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। कई बार गर्भपात भी कराया। काफी दबाव पड़ने पर जनवरी 2022 में बेगूसराय के काली मंदिर में रसीद कटाकर दोनों ने शादी की और बेगूसराय शहर के काली स्थान चौक पर एक किराये के मकान में पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। इस बीच अफताब कभी अपने गांव में रहता तो कभी यहां आकर साथ रहता था।
What's Your Reaction?