पाकिस्तानी मछुआरों की अब खैर नहीं ;अब बनेगा बीएसएफ जवानों के लिए 42 फुट ऊंचा स्थायी बंकर, केंद्र ने दी 50 करोड़ की मंजूरी 

<p><em>केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भुज सेक्टर में आठ बहुमंजिला बंकर के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। पाकिस्तान सीमा (Pakistan Border) के निकट गुजरात में बीएसएफ (BSF) जवानों के लिए 42 फुट ऊंचा स्थायी बंकर का निर्माण हो रहा है। भारत पहली बार रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सर क्रीक और हरामी नाला दलदली क्षेत्र में निगरानी के लिए कंक्रीट के स्थायी बंकर (multistorey bunkers) बना रहा है। </em></p>

पाकिस्तानी मछुआरों की अब खैर नहीं ;अब बनेगा बीएसएफ जवानों के लिए 42 फुट ऊंचा स्थायी बंकर, केंद्र ने दी 50 करोड़ की मंजूरी 
03-01-2023 - 05:24 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी मछुआरों और मछली पकड़ने वाली नौकाओं की लगातार घुसपैठ के कारण यह निर्णय लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच 4,050 वर्ग किलोमीटर दलदली सर क्रीक क्षेत्र में तीन तोरण के आकार के टावर का निर्माण होगा। जबकि, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) द्वारा 900 वर्ग किमी में फैले हरामी नाला क्षेत्र में पांच स्थायी निर्माण किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि 42 फुट ऊंचे बंकरों के शीर्ष तल पर निगरानी के लिए उपकरण और रडार स्थापित होगा। बाकी दो मंजिला 15 सशस्त्र BSF कर्मियों रहने और उनके रसद को रखने के लिए होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।