Indian Railways : बुजुर्गों के लिए खुशखबरः ट्रेन किराए में फिर से मिल सकती है 50 फीसदी की छूट, संसदीय समिति का सुझाव..!

<p><strong>Indian Railways :&nbsp;</strong><em><strong>भारतीय रेलवे की ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों को किराए में छूट मिल रही थी, जिसे साल 2020 में बंद कर दिया गया था। इसके बाद से ही इसे बहाल करने की मांग की जा रही है। संसद की एक समिति ने रेल मंत्रालय से इस टिकट किराए में मिलने वाली छूट को फिर से बहाल करने की अपील की है।</strong></em></p>

Indian Railways : बुजुर्गों के लिए खुशखबरः ट्रेन किराए में फिर से मिल सकती है 50 फीसदी की छूट, संसदीय समिति का सुझाव..!
15-03-2023 - 10:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

ट्रेन टिकट किराए में एक बार फिर से वरिष्ठ नागरिकों को 50 फीसदी की छूट मिल सकती है। वरिष्ठ नागरिकों को पहले भी इस तरह की छूट मिलती रही थी, लेकिन मार्च 2020 में कोरोना महामारी के दौरान इसे वापस ले लिया गया था। अब इसे फिर से बहाल करने की मांग उठ रही है। संसद की एक समिति ने ट्रेन किराए में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली फिर से छूट बहाल करने पर रेल मंत्रालय को विचार करने का आग्रह किया है। इसमें स्लीपर क्लास, थर्ड एसी में वरिष्ठ नागरिकों को फिर से टिकट किराए में मिलने वाली छूट को बहाल करने की मांग की है।

बीजेपी के सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता वाली रेल मंत्रालय संबंधी संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। यह रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों में सोमवार को पेश की गई। रिपोर्ट के अनुसार, समिति ने कहा कि भारतीय रेलवे 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुषों को किराए में 40 प्रतिशत की छूट देता था और महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 58 वर्ष होने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती थी। 
स्लीपर क्लास और थर्ड एसी में प्राथमिकता
अगर रेल मंत्रालय इस अपील पर विचार करता है तो सीनियर सिटिजन को एक बार फिर से छूट मिल सकती है। संसदीय समिति का कहना है कि रेल मंत्रालय को कम से कम स्लीपर क्लास और थर्डी एसी क्लास में इस छूट को फिर से बहाल करने पर विचार किया जाना चाहिए। ऐसा करने से कमजोर और वास्तिवक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
इन ट्रेनों में मिल रही थी छूट
गौरतलब है कि रेल टिकट में वरिष्ठ नागरिकों को ये रियायतें सभी मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो ट्रेनों में मिलती रही थी। ट्रेन टिकट के किराए में मिल रही इस छूट को कोरोना काल के दौरान रेलवे ने वापस ले ली। जिसके बाद से लगातार मांग उठती रही है कि वरिष्ट नागरिकों को मिलने वाली छूट को वापस बहाल किया जाए। हालांकि दिसंबर 2022 में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सपष्ट किया था कि टिकट किराए में मिलने वाली छूट को फिलहाल बहाल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इसके पीछे कारण बताया कि रेलवे का पेंशन और वेतन बिल बहुत अधिक है। रेलवे पर पहले से खर्च का बोझ अधिक है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।