भारतीय महिला स्पिनर दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, बनीं 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी

<p><em>टीम इंडिया ने महिला टी-20 विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। यह टीम की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी। इसके अलावा आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की स्पिनर गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने बड़ा कारनामा किया हैं। दीप्ति टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।</em></p>

भारतीय महिला स्पिनर दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास,  बनीं 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी
16-02-2023 - 01:21 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बुधवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर वेस्टइंडीज कप्तान हेली मैथ्यूज ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेटऔर  रेणुका और पूजा ने 1-1 विकेट लेकर विंडीज को 119 रनों पर ही रोक दिया। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष की शानदार पारियों की बदौलत जीत हासिल कर ली।

मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज टीम की शुरूआत खराब रही थी। कप्तन हेली 6 गेंदों में 2 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आऊट हो गईं। हालांकि इसके बाद टेलर और कैम्बेल ने दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। लेकिन दीप्ति शर्मा ने आकर पहले कैम्बेल (30) तो बाद में टेलर (42) की विकेट निकाल दी। इसके बाद वेस्टइंडीज की ओर से मध्यक्रम में नेशन ने 21 तो गजनबी ने 15 रन बनाकर स्कोर 118 तक पहुंचा दिया। दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए जबकि रेणुका और पूजा ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की बदौलत तेजतर्रार शुरूआत की। स्मृति 7 गेंद में 10 रन बनाकर आऊट हुई तो जेमिमा आज एक ही रन बना पाई। लेकिन इसके बाद शैफाली ने कप्तान हरमनप्रीत के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। शैफाली 8वें ओवर में 28 रन बनाकर आऊट हो गईं। इसके बाद हरमनप्रीत ने 42 गेंदों में 33 तो ऋषा घोष ने 44 रन बनाकर टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिला दी। भारत का अब अगला मुकाबला 18 फरवरी को इंगलैंड के खिलाफ होगा। इसे जीतकर भारतीय टीम सेमीफइनल के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर लेगी।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी 
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की स्पिनर गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने बड़ा कारनामा किया हैं। दीप्ति टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। 

युजवेंद्र चहल को छोड़ा पीछे 
खास बात है कि भारत की पुरुष टीम के भी किसी गेंदबाज ने यह कारनामा नहीं किया है। भारतीय पुरुष टीम में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है, जिन्होंने 91 विकेट लिये हैं। लेकिन, चहल को भी पीछे छोड़ते हुए दीप्ति ने 100 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।