पेट्रोलिंग प्वाइंट-15 से भारत-चीन के सैनिक हुए वापस

पेट्रोलिंग प्वाइंट-15 से भारत-चीन के सैनिक हुए वापस
14-09-2022 - 10:04 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत और चीन की सेनाएं पेट्रोलिंग पॉइंट-15 से वापस हो गई हैं। यह पूर्वी लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में पड़ता है। दोनों देशों की सेनाओं की ओर से इस बारे में संयुक्त बयान जारी किया है। भारतीय सेना को उम्मीद है कि अब फोकस ज्यादा संवेदनशील जगहों पर शिफ्ट होने का होगा। इनमें देपसांग प्लेन और डेमचोक शामिल हैं। दोनों देशों की सेनाएं यहां आमने-सामने हैं। इन स्थानों पर स्थिति काफी तनावपूर्ण है।
भारत और चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में गश्त चौकी (पेट्रोलिंग पॉइंट) 15 पर सैनिकों की वापसी प्रक्रिया का संयुक्त सत्यापन किया। इससे पहले दोनों देशों की सेनाओं ने वहां टकराव वाले बिंदु से अपने सैनिकों को वापस हटाने और अस्थायी बुनियादी ढांचे को खत्म किया था। यह जानकारी इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी रखने वालों ने मंगलवार, 13 सितंबर को दी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने चरणबद्ध और समन्वित तरीके से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को पूरा किया।
हालांकि डेमचोक और देपसांग क्षेत्रों में गतिरोध को दूर करने में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। भारत और चीन की सेनाओं ने एक बड़े घटनाक्रम के तहत 8 सितंबर को घोषणा की थी कि उन्होंने पूर्वी लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स में पेट्रोलिंग प्वाइंट (पीपी)-15 क्षेत्र से पीछे हटना शुरू कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।