फेमा जांच के तहत उद्योगपति अनिल अम्बानी ED के समक्ष हुए पेश
<p>देश के चर्चित उद्योगपतियों में से एक अनिल अंबानी (64 वर्ष) विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में अपना बयान दर्ज कराने बैलार्ड एस्टेट क्षेत्र में संघीय जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे थे। इस मामले में अनिल अंबानी को तलब किया गया था। अनिल अंबानी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम यानी फेमा से जुड़ी जांच सिलसिले में सोमवार (03 जुलाई) को मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) अधिकारियों के समक्ष पेश हुए।</p> <p> </p> <p> </p>
अधिकारियों ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि, अनिल अंबानी (64 वर्ष) विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में अपना बयान दर्ज कराने बैलार्ड एस्टेट क्षेत्र में संघीय जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे थे। इस मामले में अनिल अंबानी को तलब किया गया था। इस संबंध में अभी विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है।
ED के सामने 2020 में भी हुए थे पेश
रिलायंस समूह के प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी इससे पूर्व 2020 में यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर सहित अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी ED के समक्ष पेश हुए थे।
मार्च में अंबानी को नोटिस जारी हुआ था
बीते साल अगस्त में आयकर विभाग ने दो स्विस बैंक खातों में रखे गए 814 करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित धनराशि पर कथित तौर पर 420 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी के लिए काला धन विरोधी कानून के तहत अंबानी को नोटिस जारी किया था। मार्च महीने में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस पर आयकर विभाग को कारण बताओ नोटिस और जुर्माने की मांग पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया था।
अनिल की कंपनी का शेयर 2700 से 9 रुपए पहुंचा
इस बीच, अनिल अंबानी की एक कंपनी के शेयर ने उसमें निवेश करने वालों को बर्बाद कर दिया है। निवेशकों की गाढ़ी कमाई डूब गई है। इस शेयर में निवेश करने वालों को कितना बड़ा नुकसान उठाना पड़ा इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कभी 2700 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा एक शेयर आज टूटकर 9 रुपए पर जा पहुंचा है। शेयर में निवेशकों के पैसे फंस गए हैं। ये कंपनी कर्ज में फंसी है। इस कंपनी का नाम रिलायंस कैपिटल है।
गौरतलब है कि, उद्योगपति अनिल अंबानी भारी कर्ज में डूबे हैं। अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल बिकने को तैयार है। कर्ज में फंसी रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं ने हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लि. की तरफ से पेश समाधान योजना के पक्ष में मतदान किया है।
What's Your Reaction?