जवाब देने के बजाय कमेटी पर ही आरोप लगा वॉकआउट कर निकल गयीं महुआ मोइत्रा
<p>महुआ मोइत्रा आजकल फिर से सुर्ख़ियों में चल रही हैं। कैश फॉर क्यूरी मामले में एक बार फिर महुआ मोइत्रा सुर्खियों में हैं। इस मामले में लोकसभा पैनल के सामने पेश हुई। लेकिन,एथिक्स कमेटी के सवाल पर महुआ मोइत्रा, बसपा सांसद दानिश अली, समेत कांग्रेस के सांसद ने संसद की आचार समिति से वॉकआउट कर दिया।</p>
कमेटी की बैठक से तिलमिलाई निकली महुआ ने कमेटी पर गंभीर आरोप लगाए। महुआ ने कहा कि कमेटी के सदस्य हमसे गंदे सवाल पूछ रहे थे। महुआ मोइत्रा के साथ कमेटी को बहिष्कार करने वाले दानिश अली ने बताया कि कमेटी उनसे पूछ रही थी कि रात में किससे बात करती हैं। इस पर हमलोगों ने वॉकआउट कर दिया।
एथिक्स कमेटी का पलटवार
विपक्षी सांसदों की ओर से बैठक बहिष्कार के बाद सियासत भी शुरू हो गई। विपक्ष के आरोपों पर एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने पलटवार किया। उन्होंने विपक्षी सदस्यों पर अनैतिक व्यवहार करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों से बचने के लिए इन लोगों ने वॉकआउट किया है।
कमेटी के सवालों से बचने के लिए किया गया वाकआउट- विनोद सोनकर
संसद की आचार समिति के प्रमुख विनोद सोनकर के अनुसार सवालों के जवाब देने के बजाय महुआ मोइत्रा ने ये सब किया,ताकि उन्हें कमेटी के सवालों का जवाब नहीं देना पड़े। यहां तक कि समिति के अध्यक्ष सोनकर ने आरोप लगाया कि उन्होंने सभापति और समिति के सदस्यों के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, दानिश अली, गिरधारी यादव और अन्य विपक्षी सांसदों ने भी असंसदीय भाषा और अशोभनीय व्यवहार कर वॉकआउट कर दिया।
What's Your Reaction?