क्या खड़गे हैं राहुल गांधी के टिश्यू पेपर ? एक वीडियो में राहुल ने पोंछा खड़गे की पीठ से हाथ जानिए सच्चाई..

<p><em>कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को बीजेपी कर्नाटक के सीनियर नेता के अपमान के तौर पर भुनाने का प्रयास कर रही है। जानिए पूरा मामला</em></p>

क्या खड़गे हैं राहुल गांधी के टिश्यू पेपर ? एक वीडियो में राहुल ने पोंछा खड़गे की पीठ से हाथ जानिए  सच्चाई..
21-03-2023 - 12:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भाजपा की ओर से शेयर किया गया वीडियो

https://twitter.com/BJP4Karnataka/status/1636985259685212160?s=20

कर्नाटक में भाजपा की इकाई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर की गयी इस वीडियो में राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खरगे की पीठ पर हाथ रखते दिखे तो बीजेपी ने इसे कर्नाटक के नेता का अपमान करार दिया। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक वीडियो क्लिप के कारण विवादों में घिर सकते हैं। बीजेपी ने एक वीडियो शेयर कर राहुल पर कर्नाटक के नेता का अपमान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने राहुल पर आरोप लगाया कि खड़गे को टिशू पेपर की तरह इस्तेमाल किया गया।

कांग्रेस नेता  का पलटवार 
भाजपा ने इस घटना को कर्नाटक के वेटरन नेता का अपमान करार दिया और कहा कि एक कन्नडिगा का ऐसा अपमान माफ नहीं किया जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता नितिन अग्रवाल ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राहुल ने खड़गे को गाड़ी से घर छोड़ने का ऑफर दिया था।

कांग्रेस की ओर से यह जवाब दिया गया

https://twitter.com/nitinagarwalINC/status/1637154711483686916?s=20

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के चंद हफ्ते पहले सामने आई इस वीडियो के बारे में नितिन ने बीजेपी की घटना का रेफरेंस दिया और आरोप लगाया कि 40% कमीशन सरकार के पास प्रचार करने के लिए कुछ नहीं बचा है और हमेशा की तरह नकली प्रचार शुरू कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।