पटना रेलवे स्टेशन पर हो गया कांडः टीवी स्क्रीन पर तीन मिनट तक चलती रही अश्लील क्लिप..!

<p><em><strong>रविवार, 19 मार्च की&nbsp;सुबह करीब साढ़े नौ बजे पटना रेलवे स्टेशन पर लगे टीवी स्क्रीन्स पर विज्ञापनों के स्थान पर पोर्न फिल्म चलने लगी। लगभग तीन मिनट बाद इसे बंद करवाया गया&nbsp;लेकिन तब तक&nbsp;स्टेशन पर&nbsp; इस&nbsp;पॉर्न&nbsp;&nbsp;&nbsp;वीडियो क्लिप&nbsp;और लोगों की भीड़&nbsp; के साथ वाली वीडियो क्लिप बनाकर&nbsp; किसी ने&nbsp;&nbsp;वायरल कर दी।&nbsp;</strong></em></p>

पटना रेलवे स्टेशन पर हो गया कांडः टीवी स्क्रीन पर तीन मिनट तक चलती रही अश्लील क्लिप..!
21-03-2023 - 12:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पटना रेलवे स्टेश न पर सोमवार सवेरे पोर्न फिल्म चलने के मामले में आरपीएफ ने स्क्रीन पर विज्ञापन चलाने के लिए जिम्मेदार एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन से संपर्क किया और ऑपरेटरों से अश्लील क्लिप के रिले को रोकने के लिए कहा। इस चैंकाने वाली घटना के बाद रेलवे अधिकारी भी हरकत में आए और दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
रेलवे अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर टेलीविजन स्क्रीन पर विज्ञापन प्रसारित करने के लिए एजेंसी को दिए गए अनुबंध को समाप्त कर दिया है। बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्री उस समय हैरान रह गए जब प्लेटफॉर्म नंबर दस पर तीन मिनट के लिए टीवी स्क्रीन पर चल रहे विज्ञापनों की जगह एक एडल्ट फिल्म ने ले ली।
यात्रियों ने रविवार सुबह करीब 9ः30 बजे इस झटके के बाद तुरंत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में शिकायत दर्ज कराई। आरपीएफ ने स्क्रीन पर विज्ञापन चलाने के लिए जिम्मेदार एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन से संपर्क किया और ऑपरेटरों से अश्लील क्लिप के रिले को रोकने के लिए कहा।
रेलवे विभाग इस मामले में अलग से जांच कर रहा है। भारतीय रेलवे ने दत्ता कम्युनिकेशन को काली सूची में डाल दिया है और एजेंसी पर जुर्माना भी लगाया गया है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।