क्या लव जिहाद ? गर्ल स्टूडेंट को ले भागी प्राइवेट स्कूल की टीचर, 2 महीने से बढ़ा रही थी नजदीकियां

<p>बीकानेर के श्रीडूंगरढ़ तहसील मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर स्कूल की ही एक नाबालिग छात्रा के साथ लापता है। लड़की के घरवालों का आरोप है कि अविवाहित महिला टीचर पिछले करीब दो महीनों से उनकी बेटी के साथ नजदीकियां बढ़ा रही थी और शुक्रवार सुबह दोनों स्कूल जाने का कहकर जयपुर जाने वाली एक बस में बैठ कर कहीं चली गईं।&nbsp;</p>

क्या लव जिहाद ? गर्ल स्टूडेंट को ले भागी प्राइवेट स्कूल की टीचर, 2 महीने से बढ़ा रही थी नजदीकियां
04-07-2023 - 09:30 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

छात्रा के पिता ने मीडिया को बताया, दो दिन तलाश करने के बाद जयपुर रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों आखिरी बार नजर आईं। लेकिन उसके बाद कहां चली गईं? इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। 

पुलिस को दी एफआईआर में नाबालिग छात्रा के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है कि टीचर निदा बहलीम वालिद मोहम्मद रफीक बहलीम निवासी बिग्गाबास श्रीडूंगरगढ़ बेहद ही चालाक और बदमाश किस्म की युवती है।  जिसने अपने दो भाइयों जुनैद और नावेद के साथ मिलकर उनकी नाबालिग बेटी को कहीं गायब कर दिया है। 

इस बीच, पुलिस सूत्रों के अनुसार लापता शिक्षका और नाबालिग छात्रा के बीच घनिष्ठ संबंध होने की जानकारी मिल रही है।  टीचर निदा के पिता ने भी गुमशुदगी दर्ज करवाई। 

बीकानेर की पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक दोनों युवतियां अपनी मर्जी से ही निकली हैं। पुलिस की चार टीमें दोनों की तलाश कर रही हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा। 

हालांकि, छात्रा के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आईपीसी की धारा 363, 366, 120 बी और 84 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  उधर, टीचर  के पिता ने भी अपनी 20 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी रिपोर्ट श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।