गुरु पूर्णिमा पर मंत्रों से गूंज उठा अमेरिका का टेक्सास...10 हजार लोगों ने एकसाथ पढ़े गीता के 700 श्लोक, देखें video

<p><em>अमेरिका के टेक्सास में सोमवार 3&nbsp;जुलाई को 10 हजार लोगों ने एक साथ गीता का पाठ किया। गुरु पूर्णिमा के मौके पर एलन ईस्ट सेंटर में 4 साल से लेकर 84 साल तक के लोगों ने पाठ किया। ये कार्यक्रम योग संगीता और एसजीएस गीता फाउंडेशन ने किया था।</em></p>

गुरु पूर्णिमा पर मंत्रों से गूंज उठा अमेरिका का टेक्सास...10 हजार लोगों ने एकसाथ पढ़े गीता के 700 श्लोक, देखें video
04-07-2023 - 09:14 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मैसूर के अवधूत दत्त पीठम आश्रम के अनुसार आध्यात्मिक संत गणपति सच्चिदानंद जी की मौजूदगी लोगों ने पाठ किया गया । ये सभी 10 हजार लोग सच्चिदानंद स्वामी से पिछले 8 सालों से जुड़े हुए हैं। स्वामी पिछले कई सालों से अमेरिका में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

अवधूत दत्त पीठम को 1966 में गणपति सच्चिदानंद जी स्वामी ने स्थापित किया था। ये एक इंटरनेशनल स्पिरिचुअल, कल्चरल और सोशल वेलफेयर संगठन है। सच्चिदानंद जी स्वामी भगवद गीता का प्रचार करने और सनातन हिंदू धर्म के मूल्यों को फैलाने के लिए जाने जाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।