ईरान के 6 ट्रकों पर इजरायली ड्रोन्स ने बरपाया कहर, सीरिया-इराक बॉर्डर पर बमबारी
<p><em><strong>सीरिया और दूसरे अरब मीडिया ने कहा है कि अज्ञात प्लेन ने सीरिया-इराक बॉर्डर पर अल-काइम क्रॉसिंग के पास ईरानी ट्रकों के एक काफिले पर हमला किया।</strong></em></p>
ईरान और इजरायल के बीच का संघर्ष एक नये मुकाम पर पहुंच गया है। सोमवार, 30 जनवरी को अल सुबह सीरिया-इराक बॉर्डर पर ईरानी ट्रकों के काफिले पर बमबारी की गई है। ईरानी कमांडरों को भी निशाना बनाया है। ईरान पर 24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा हमला हुआ है। ईरान के ट्रकों के काफिले पर एयर स्ट्राइक किया गया है। जानकारी के मुताबिक सीरिया-इराक बॉर्डर पर ईरान के 6 ट्रकों पर प्लेन से बम गिराए गए हैं। इससे पहले रविवार को ईरान के इस्फहान शहर में सैन्य ठिकाने पर ड्रोन अटैक हुआ था।
सीरिया और दूसरे अरब मीडिया ने रविवार की रात को कहा कि अज्ञात प्लेन ने सीरिया-इराक बॉर्डर पर अल-काइम क्रॉसिंग के पास ईरानी ट्रकों के एक काफिले पर हमला किया।
ट्रकों के काफिले पर बमबारी
सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि हमले से पहले 25 ट्रक इराक से सीरिया की सीमा पार कर चुके थे। सीरिया के एफएम रेडियो स्टेशन और अन्य स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार छह रेफ्रिजरेटर ट्रकों को निशाना बनाया गया है। इसके मुताबिक अज्ञात विमान ने ट्रक चालकों पर बम गिराने से पहले पहले चेतावनी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अल-काइम क्रॉसिंग ईरानी मिलिशिया की ओर से नियंत्रित किया जाता है। इस हमले की ऑनलाइन प्रसारित एक टेज में क्षेत्र में एक बड़ी आग जलती हुई दिखाई जा रही है। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।
ईरान के इस्फहान में हुआ था हमला
ईरान के सेंट्रल शहर इस्फहान में शनिवार को मिलिट्री साइट पर ड्रोन से हमला किया गया था। हालांकि, ईरान के रक्षा मंत्रालय ने इसे एक नाकाम ड्रोन हमला बताया था। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया था कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। ईरानी ने ड्रोन को मार गिराने का भी दावा किया था।
आतंकियों को हथियार भेजने का आरोप
ऐसा माना जाता है कि ईरान अक्सर इराक से और सीरिया के रास्ते लेबनान के हिजबुल्लाह आतंकवादी ग्रुप को हथियार भेजता है। इजराइल की ओर से अक्सर हवाई हमलों के जरिए सीरियाई एयर डिफेंस सिस्टम को टारगेट किया जाता रहा है। पिछले साल नवंबर की शुरूआत में सीरिया-इराक बॉर्डर पर ईरानी हथियारों को ले जाने वाले एक काफिले पर इजरायली वायु सेना की ओर से हवाई हमला किया गया था। सीरिया के हवाई क्षेत्र में इजरायल के हमले काफी हद तक रूस से नियंत्रित बताए जाते हैं।
What's Your Reaction?