...याद रहे सबका नम्बर आएगा! लाॅरेंस विश्नोई गैंग के बदमाशों  ने धमकी देकर जयपुर में क्लब के बाहर की ताबड़तोड़ फायरिंग..!

<p><em><strong>जवाहर सर्किल थाना इलाके में शनिवार देर रात जयपुर में एक एक क्लब के बाहर बदमाशों ने दहशत मचाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग की और इसके बाद बेखौफ बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए।</strong></em></p>

...याद रहे सबका नम्बर आएगा! लाॅरेंस विश्नोई गैंग के बदमाशों  ने धमकी देकर जयपुर में क्लब के बाहर की ताबड़तोड़ फायरिंग..!
30-01-2023 - 01:24 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में बदमाशों  ने खुलकर दहशत फैलाना षुरू कर दिया है। शनिवार देर रात जयपुर जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक क्लब के बाहर बदमाशों ने दहशत मचाते हुए 15 राउंड फायरिंग की और इसके बाद बेखौफ बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ए श्रेणी की नाकाबंदी की लेकिन बदमाशों का अभी तक पता नहीं चला। उधर, इस बीच क्लब पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य रितिक बॉक्सर ने ली।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में स्थित एक क्लब के बाहर दहशत फैलाई। देर रात करीब एक बजे बदमाश बाइक पर आए और क्लब के बाहर 15 राउंड फायर किए। इससे एक बार क्लब के बाहर लोग डर गए और हड़कम्प मच गया। क्लब के कर्मचारियों की सूचना पर थानाप्रभारी सुरेन्द्र सैनी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए ए श्रेणी की नाकाबंदी करवा दी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बदमाशों का मकसद क्या था और वे किसी पर हमला करने तो नहीं आए थे। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा सके।
एक ही बाइक पर आए थे बदमाश
जिस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उससे ऐसा लगता है कि उन्होंने पहले रैकी की थी और पूरी प्लानिंग के बाद ही यहां फायरिंग की। तीन बदमाश एक ही बाइक पर आए थे। पुलिस ने देर रात तक आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो बाइक पर तीन बदमाश फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज धुंधले है और साफ नहीं होने की वजह से पुलिस को मदद नहीं मिल पा रही है। जिस तरह से बदमाशों ने एक के बाद एक 15 राउंड फायर किए उससे पुलिस का मानना है कि बदमाशों का मकसद दहशत फैलाना ही था। या फिर किसी तरह की चेतावनी थी।
लाॅरेंस विश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी 
जवाहर सर्किल स्थित जे क्लब जयपुर पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली है। गैंग के सदस्य रितिक बॉक्सर ने अपने फेसबुक में फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा, ‘राम राम जयपुर। ये जी क्लब जयपुर पर जो फायरिंग हुई है। ये मैने रितिक बॉक्सर, अनमोल विश्नोई (लोरेन्स विश्नोई गैंग) ने करवाई है...याद रहे सबका नम्बर आएगा।’
जय बलकारी, एलबी गैंग
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।