रहस्यों को सुलझाने में आता है मजा, तो देख डालिए सस्पेंस से भरपूर ये 5 फिल्म

<p><em><strong>जब भी हम रहस्यों से भरपूर फिल्मों की बात करते हैं तो हम काफी एक्साइटेड हो जाते हैं, क्योंकि सस्पेंस वाली फिल्मों को देखने में दर्शकों को बहुत मजा आता है। अगर आपको भी रहस्य सुलझाने में मजा आता है तो हम 5 ऐसी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो सस्पेंस-थ्रिलर के साथ-साथ रोमांचक भी हैं।</strong></em></p>

रहस्यों को सुलझाने में आता है मजा, तो देख डालिए सस्पेंस से भरपूर ये 5 फिल्म
22-11-2023 - 09:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अब तक ऐसी कितनी फिल्में बनी हैं, जो सस्पेंस से भरपूर थीं और क्लाइमैक्स तक दर्शकों को बांधे रखी थीं। रहस्यों से भरपूर फिल्मों को देखना का एक अलग ही मजा है और जिन्हें इस तरह की फिल्में ज्यादा पसंद हैं, उनके लिए आज हम 5 ऐसी ही चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप जितनी बार देखें, आपका मन नहीं भरेगा। इसमें से एक तो अभी-अभी ओटीटी पर आई है। तो चलिए, आपको उन 5 फिल्मों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कन्नूर स्क्वाड 
28 सितंबर, 2023 को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और लगभग 100 करोड़ से अधिक का बिजनेस भी किया था। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी ़ हॉटस्टार पर भी आ चुकी है और ओटीटी पर भी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता दिख रहा है। यह एक क्राइम थ्रिलर सस्पेंस फिल्म है, जो रॉबी वर्गीस राज द्वारा निर्देशित और मोहम्मद शफी और रोनी डेविड राज द्वारा लिखित है। फिल्म में ममूटी के साथ रोनी डेविड राज, अजीस नेदुमंगद, शबरीश वर्मा, किशोर और विजयराघवन अहम भूमिकाओं में हैं।
अंधाधुन
आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ एक जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। इस मूवी में एक्टर ने अंधे शख्स की भूमिका निभाई थी, जो मर्डर का खुलासा करने के चक्कर में खुद बुरी तरह फंस जाता है। इस फिल्म में तब्बू और राधिका आप्टे भी बेहतरीन काम किया था। इस फिल्म को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म में आयुष्मान के अभिनय की भी काफी तारीफ हुई थी।
दृश्यम 2
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ भी सस्पेंस से भरपूर थी, जिस तरह इस फिल्म का पहला पार्ट भी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर छा गया था, उसी तरह इसके दूसरे पार्ट को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक कम पढ़ा-लिखा इंसान अपनी फैमिली को पुलिस से बचाता है।
रात अकेली है 
साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘रात अकेली है’ काफी चर्चा में रही। इस मूवी में नवाजुद्दीन ने एक पुलिस ऑफिस की भूमिका निभाई थी, जो मर्डर मिस्ट्री केस को हैंडल करता है। इस फिल्म का क्लाइमैक्स चैंका देता है। इसमें राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी और तिग्मांशु धूलिया जैसे सितारों ने काम किया था।
बदला 
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ‘बदला’ सुपरहिट साबित हुई थी। ये एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसने ऑडियंस का दिमाग हिला दिया था। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस तले हुआ था। वहीं, अमृता सिंह ने भी ‘बदला’ में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने भी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा मचाया था। इस फिल्म का क्लाइमैक्स इतना जबरदस्त था कि दर्शक आखिरी वक्त तक कंफ्यूज नजर आए थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।