‘दृश्यम’ से भी खतरनाक है इन 7 फिल्मों का सस्पेंस...रिवेंज लेने का तरीका शॉकिंग
<p><em>यहां हम आपको ‘दृश्यम’ के अलावा 7 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें गजब का सस्पेंस देखने को मिला। इन फिल्मों में देखा गया कि हीरो या पुलिस किसी अपराधी की तलाश करती है, तो शरीफ आदमी ही बदमाश निकलता है। यानी कई में हीरो या हीरोइन ही विलेन निकली। इनका सस्पेंस आपके चेहरे पर अलग-सी मुस्कान बिखेरता है और मन में थ्रिल पैदा करता है।</em></p>
ऐसी थ्रिलर फिल्मों में इन्हें गिना जा सकता है।
‘फ्रेडी’
इस क्रम में सबसे पहले नाम कार्तिक आर्यन और अलाया एफ की ‘फ्रेडी’ है। फिल्म में एक साइकोलॉजिकल तौर पर बीमार डॉक्टर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से बदला लेता है। यह फिल्म साल 2022 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी।
‘टेबल नं. 21’
परेश रावल, राजीव खंडेलवाल और टीना देसाई स्टारर फिल्म रैगिंग पर आधारित थ्रिलर फिल्म थी। जिसमें एक शख्स का बेटा रैगिंग की वजह से मारा जाता है और वह उसके बेटे को परेशान करने वाले लोगों से बदला लेता है। एक गेम के माध्यम से।
कहानी
विद्या बालन स्टारर कहानी भी सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्म है। इसके दोनों पार्ट को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई भी की थी।
‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’
सुशांत सिंह राजपूत स्टारर ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी थी। लेकिन इसका सस्पेंस और थ्रिलर काफी खतरनाक था। नीरज काबी विलेन बने थे। वह मुख्य आरोपी होते हुए जासूस ब्योमकेश के साथ-साथ दिखाई देते हैं।
‘अंधाधुन’
आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे स्टारर ‘अंधाधुन’ में एक ब्लाइंड लड़के का किरदार निभाया। हालांकि फिल्म के आखिरी तक ऐसी स्थिति रहती है कि वह ब्लाइंड है भी या नहीं। वहीं, तब्बू विलेन बनी थीं।
‘ए वेडनसडे’
‘ए वेडनसडे’ एक थ्रिलर फिल्म थी। यह एक रिवेंज आधारित फिल्म थी। एक कॉमन मैन, जो पुलिस की नजरों में रहते हुए आतंकवादियों को मारता है। आखिरी में पुलिस भी उसे पहचान के अनदेखा कर देती है।
रुस्तम
अक्षय कुमार, ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज स्टारर ‘रुस्तम’ भी एक सस्पेंस भरी फिल्म थी। फिल्म एक पत्नी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और एक शख्स की मौत से जुड़ा होता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई थी।
What's Your Reaction?