Virat Kohli : इसे कहते हैं बीवी का खौफ..! दो ड्रिंक के बाद रात भर नाचने वाले किंग कोहली ने पीना ही छोड़ दिया
<p><em><strong>बीते हफ्ते इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस बात का खुलासा कि अब पहले की तरह वो लोग लेट नाइट पार्टीज में नहीं जाते, रात साढ़े नौ बजे ही सो जाते हैं।</strong></em></p>
मौजूदा दौर में स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट स्पोर्ट्सपर्सन में से एक हैं। अपनी क्लासिक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले विराट की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग हैं। 34 साल के कोहली ने बीते कुछ साल में अपनी फिटनेस पर जबरदस्त काम किया है। अपनी डाइट में सख्ती बरती। पुरानी आदतें छोड़कर हेल्दी रूटीन फाॅलो किया और बन गए किंग कोहली।
लेकिन क्या आप जानते हैं, वेस्ट दिल्ली के बिंदास लड़के विराट ने अपनी जवानी के हर पल का आनंद लिया है। वह खाने-पीने के काफी शौकीन थे। खुद को पार्टी एनिमल बताते हुए कोहली ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।
रेड कार्पेट पर खेला रेपिड फायर
इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर, विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक दिलचस्प रैपिड-फायर राउंड खेला। कपल से पूछा गया, ‘दोनों में से डांस फ्लोर पर सबसे ज्यादा डांस कौन करता है? जिस पर अनुष्का ने कोहली की तरफ इशारा किया। अनुष्का के जवाब से चैंक गए कोहली और पूछा, ‘मैं, और डांस’।
वामिका ने बदला रुटीन
विराट कोहली ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प कहानी सुनाई। बोले, ‘मैं अब नहीं पीता लेकिन पहले पार्टी में अगर दो ड्रिंक हो गई तो फिर मुझे किसी चीज की परवाह नहीं होती थी। रातभर डांस करता था। पहले रात तीन बजे तक जागते थे, पार्टी करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब रात साढ़े नौ बजे ही सो जाते हैं। अनुष्का ने भी विराट की बात का सपोर्ट किया और कहा कि अब वामिका के जन्म के बाद लेट नाइट पार्टी संभव नहीं है। बच्चा होने के बाद आप बहुत ज्यादा सोशल नहीं हो सकते।
पावर कपल है विरुष्का
विराट-अनुष्का को इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है। तीन साल की डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2017 में शादी कर की थी। लॉकडाउन के दौरान अनुष्का प्रेगनेंट हुईं और 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया। अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह पूर्व भारतीय महिला कप्तान झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी।
What's Your Reaction?