Weather Update : आज से बदलेगी आबोहवाः अगले 3 दिनों में इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
<p><strong>Weather Update : </strong><em><strong>मौसम विभाग ने 30 मार्च से 1 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बारिश-मेघगर्जना व ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।</strong></em></p>
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को 30 मार्च से 1 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बारिश-मेघगर्जना व ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मार्च की रात को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्र में पहुंचेगा, जिससे अगले दिन यानी गुरुवार 30 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान में बताया गया कि मार्च के आखिरी हफ्ते में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देश के कई हिस्सों में दिखेगा।
उत्तर भारत में जमकर होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया, ‘इस सप्ताह के अंत में यानि 30 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है. वहीं, 31 मार्च को भारी बारिश और आंधी के साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में 1 अप्रैल को बारिश होगी.’ वहीं, पूर्वानुमान में कहा गया है कि तेज हवाध्ओलों से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है।
खड़ी फसलों को हो सकता है नुकसान
विभाग ने पूर्वानुमान में बताया गया कि ओलावृष्टि और तेज अंधियों से खुले स्थानों में लोग, मवेशी और कच्चे घर/दीवार/झोपड़ी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने किसानों को पहले से कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। वहीं, आईएमडी ने बताया कि अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत में मौसम सुहावना रहने वाला है, हीट वेव की कोई संभावना नहीं है।
अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं
आईएमडी ने बताया कि इसी अवधि के दौरान, पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उन्होंने आगे बताया कि बारिश के बाद अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
What's Your Reaction?