टल गया बड़ा हादसा, कतर में फैन विलेज के पास लगी भीषण आग

<p><em><strong>आग लुसैल स्टेडियम से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर लगी थी। इससे आसमान में काला धुंआ छा गया। यह धुंआ मध्य दोहा स्थित बाजार से भी साफ दिख रहा था।&nbsp;</strong></em></p>

टल गया बड़ा हादसा, कतर में फैन विलेज के पास लगी भीषण आग
27-11-2022 - 08:37 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के शहर कतर के लुसैल में भीषण आग लग गई। फुटेज में फैन विलेज केटेफन आइलैंड नॉर्थ के पास से काला धुंआ उठता दिखाई दिया, जहां शाम को विश्व कप का मैच खेला जाना था, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। कतर के गृह मंत्रालय ने कहा कि आग स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद उस जगह लगी जो लुसैल शहर का हिस्सा है। लुसैल विश्व कप के कई मैचों की मेजबानी कर रहा है, जिसमें अर्जेंटीना और मेक्सिको के बीच शनिवार को होने वाला मुकाबला भी शामिल था।
अधिकारियों ने कहा कि आग शहर में एक निर्माणाधीन इमारत में लगी। वीडियो में बिल्डिंग की छत को जलते हुए देखा जा सकता है। अधिकारियों की माने तो सिविल डिफेंस ने उम्म अल-अमद में तीन गोदामों में आग पर काबू पा लिया और किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
टूर्नामेंट पर पानी की तरह बहाया पैसा
कतर ने इस टूर्नामेंट के लिए पानी की तरह पैसा बहाया है, ऐसे में सवाल उठने लाजिमी हैं। वैसे भी टूर्नामेंट के मद्देनजर सबसे ज्यादा निर्माणकार्य लुसैल शहर में ही हुए हैं। इसमें गगनचुंबी इमारत होटल, नया स्टेडियम और विशाल मानव निर्मित द्वीप शामिल हैं, लेकिन सबकुछ योजना के अनुसार नहीं हुआ क्योंकि दुनिया की सबसे ऊंची वॉटरस्लाइड अभी तक पूरी नहीं हुई है।
18 दिसंबर को होगा फाइनल मुकाबला
20 नवंबर से शुरू हुए वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा। दुनियाभर के फुटबाल फैंस के आने के बाद उनके ठहरने के लिए एयरपोर्ट के पास फैन गांव बनाया गया है। फैन विलेज के पास मेट्रो स्टेशन, बस स्टॉप, रेस्तरां की व्यवस्था की गई है। इस फैन विलेज में एक साथ 12 हजार लोग ठहर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।