Govid Devji Mandir : जयपुर के अराध्य गोविंद देवजी मंदिर में रविवार, 15 जनवरी को मनेगी मकर संक्रांति, ठाकुर जी कल ही उड़ाएंगे पतंग

<p><strong><em>Govid Devji Mandir :&nbsp;जयपुर के अराध्य गोविंद देवजी मंदिर में मकर संक्रांति उत्सव रविवार, 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इसी दिन ठाकुर जी का अभिषेक होगा और विशेष पूजन किया जाएगा।&nbsp;</em></strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Govid Devji Mandir : जयपुर के अराध्य गोविंद देवजी मंदिर में रविवार, 15 जनवरी को मनेगी मकर संक्रांति,  ठाकुर जी कल ही उड़ाएंगे पतंग
14-01-2023 - 01:21 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

Govid Devji Mandir में मकर संक्रांति का पर्व रविवार, 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मंदिर ठिकाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार  प्रातः काल मंगला झांकी होगी और उसके पश्चात ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर ठाकुर श्रीजी को नवीन गुलाबी रंग की जामा पोशाक धारण करवाई जाएगी। इसके अलावा मकर संक्रांति के विशेष पर्व पर ठाकुर श्रीजी को तिल के लड्डू और फीणी का भोग लगाया जाएगा।

ठाकुर श्रीजी के पतंगों की झांकी के दर्शन भक्त 14 एवं 15 जनवरी को कर सकेंगे। ठाकुर श्रीजी के हाथ में सोने की पतंग है एवं राधा रानी के हाथ में चांदी की चरखी है और सखियों के हाथ में चरखी सेवा है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।