आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी की हालत बिगड़ी... ऑक्सीजन सपोर्ट पर
<p><em><strong>मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी स्थिति की जानकारी देते हुए बताया है कि वह कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। </strong></em></p>
भारत में बढ़ते कोविड के मामलों के बीच आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी भी पाॅजिटिव पाए गए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को डेट कर रहे मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी स्थिति की जानकारी देते हुए बताया है कि वह कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने अस्पताल से अपनी और जांच रिपोर्ट की कुछ तस्वीरें साझा कीं। उनके प्रशंसकों और मित्रों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, ‘इन्फ्लूएंजा और गहरे निमोनिया के साथ 2 सप्ताह में डबल कोविड के साथ 3 सप्ताह की कैद के बाद। अंत में दो डॉक्टरों और सुपरस्टार बेटे के साथ एयर एम्बुलेंस के माध्यम से उतरा, जिन्होंने लंदन में मेरे लिए बहुत कुछ किया। दुर्भाग्य से अभी भी बाहरी ऑक्सीजन पर हूं। मैं सभी का बहुत आभारी हूं। सभी को प्यार।
What's Your Reaction?