Poonch Terror Attack : पुंछ में आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, पीएएफएफ ने ली जिम्मेदारी

<p><em><strong>सेना की तरफ से बताया गया है कि गुरुवार लगभग दोपहर तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की।</strong></em></p>

Poonch Terror Attack : पुंछ में आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, पीएएफएफ ने ली जिम्मेदारी
21-04-2023 - 07:38 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को सेना की गाड़ी में आग लग गई। इस हमले में 5 जवान शहीद हुए हैं, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सेना अस्पताल में चल रहा है। इसे सेना ने आतंकी हमला बताया है। इसकी पुष्टि सेना की तरफ से कर दी गई है। आतंकी संगठन जैश समर्थित पीएएफएफ यानी पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 
दरअसल, सेना की तरफ से बताया गया है कि आज गुरुवार को लगभग दोपहर तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया, जिससे वाहन में आग लग गई। भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए यह आतंकी हमला हुआ। 
सेना के मुताबिक इस क्षेत्र में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवान घटना में शहीद हुए हैं। एक अन्य गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों की मौत के बारे में जानकारी दी। 
तीन तरफ से हुई फायरिंग
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने ग्रेनेड हमले के बाद तीन तरफ से फायरिंग की। माना जा रहा है कि हमले के पीछे चार आतंकी शामिल हैं। हमले के बाद वाहन के फ्यूल टैंक में आग लगी और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। सूत्रों का कहना है कि जब ये हमला हुआ, जवान गाड़ी में सब्जी और अन्य सामान लेकर जा रहे थे। 
क्या है पीएएफएफ 
बता दें कि पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट यानी पीएएफएफ पाकिस्तान बेस्ड आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद समर्थित आतंकी संगठन है। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से ही पीएएफएफ  का नाम सामने आने लगा था। यह आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के मारे गए कमांडर जाकिर मूसा से प्रेरित है, जो वैश्विक आतंकी संगठन अल कायदा के लिए भी वफादार माना जाता है। 
जी-20 को लेकर जारी हुई थी एडवाइजरी 
सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर में होने वाले ळ-20 शिखर सम्मेलन को लेकर पाकिस्तानी अधिकारियों में निराशा बढ़ रही है। यह भी पता चला है कि पीओके में मस्जिदों के लाउडस्पीकरों पर स्वयंसेवकों को सीमित अवधि के लिए कश्मीर में जिहाद ब्रिगेड में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने की घोषणा की जा रही है। घोषणाओं में कहा गया है कि सीमा पार करने के इच्छुक लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा और कश्मीर में जी20 शिखर सम्मेलन में खलल डालने के लिए हथियारों से लैस किया जाएगा। हालांकि अपील का असर कम होने की संभावना है लेकिन छोटे समूहों को इस तरफ धकेलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। आने वाले दिनों में घुसपैठ की कोशिशों में तेजी आने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।