जापान ने आठ सैटेलाइट ले जा रहे अपने ही राॅकेट के उड़ाए परखच्चे

<p><em><strong>देश के रॉकेट प्रक्षेपण के 20 वर्षों के इतिहास में पहली बार इस विफल अभियान के तहत रॉकेट को नष्ट करने का निर्देश देना पड़ा</strong></em></p>

जापान ने आठ सैटेलाइट ले जा रहे अपने ही राॅकेट के उड़ाए परखच्चे
13-10-2022 - 06:39 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जापान ने अपने एक राॅकेट को प्रक्षेपण के कुछ मिनट बाद ही हवा में तबाह कर दिया। वहां की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि आठ उपग्रहों को लेकर उड़ान भरने वाले एक रॉकेट को बुधवार को प्रक्षेपण के कुछ समय बाद ही गिराना पड़ा। देश के रॉकेट प्रक्षेपण के 20 वर्षों के इतिहास में पहली बार इस विफल अभियान के तहत रॉकेट को नष्ट करने का निर्देश देना पड़ा। 
जापान एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) के अध्यक्ष हिरोशी यामाकावा ने कहा कि एप्सिलॉन-6 रॉकेट पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करने के लिए सही स्थिति में नहीं था और दक्षिणी जापानी प्रान्त कागोशिमा में उचिनौरा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण के सात मिनट से भी कम समय बाद इसकी उड़ान को रोकना पड़ा।
एजेंसी ने जापानी लोगों से मांगी माफी
यामाकावा ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों और उपग्रहों के विकास में शामिल लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के लिए हम माफी मांगते हैं। उन्होंने उड़ान के विफल होने के कारणों की जांच में सहायता करने का संकल्प व्यक्त किया। पहला कॉमर्शियल सैटेलाइट लाॅन्च होना था
एप्सिलॉन रॉकेट आठ उपग्रह के साथ उड़ान भर रहा था जिसमें से दो फुकुओका स्थित एक निजी कंपनी द्वारा विकसित किए गए थे। यह पहला मौका था, जब एप्सिलॉन रॉकेट वाणिज्यिक रूप से विकसित उपग्रह लेकर जा रहा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।