Sonu Nigam : हमले पर तोड़ी चुप्पी सोनू निगम ने , उद्धव शिवसेना गुट के एमएलए के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

<p><strong>Sonu Nigam :</strong>&nbsp;मुंबई में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भारत के लेजेंड्री सिंगर सोनू निगम और उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की घटना से सब स्तब्ध हैं। &nbsp;सोनू निगम ने इस संबंध में चेंबूर पुलिस स्टेशन में आधी रात को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उध्दव गुट वाली शिवसेना के विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के&nbsp;खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।&nbsp;इसके बाद अब सोनू निगम ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है |&nbsp;<img alt="" src="https://www.newsthikana.com/uploads/news/1677064353sonu_fir.jpeg" style="height:1599px; width:899px" /></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Sonu Nigam : हमले पर तोड़ी चुप्पी सोनू निगम ने , उद्धव शिवसेना गुट के एमएलए के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
22-02-2023 - 04:44 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

क्या है पूरा मामला?
चेंबूर फेस्टिवल का आखिरी दिन था, इस मौके पर सोनू निगम भी परफॉर्म करने पहुंचे थे। इस बीच मौका पाकर कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान सोनू के गुरु गुलाम मुस्तफा खान के बेटे और उनके करीबी रब्बानी खान और उनके बॉडीगार्ड को चोटें भी आईं। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोनू निगम ठीक हैं जबकि रब्बानी खान को काफी चोट आई है। इसे लेकर सिंगर ने चेंबूर थाने पहुंचकर शिकायत भी दर्ज कराई। 

सोनू निगम ने दिया पुलिस को बयान
सोनू निगम ने खुद सामने आकर सामने आकर पूरा वाकया बताया है। सोनू ने मीडिया को बताया, “कॉन्सर्ट के बाद मैं मंच से नीचे आ रहा था उसी दौरान ए शख्स स्वप्निल प्रकाश फटेरपेकर ने मुझे पकड़ लिया। फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे।  फिर मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा।  मैंने शिकायत दर्ज कराई है। "

एफआईआर में एमएलए के बेटे का नाम 
सोनू द्वारा दर्ज एफआईआर में दावा किया गया है कि  विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सोनू निगम को धक्का दिया था। 

आयोजकों ने मांगी माफ़ी 
इस घटना के बाद सोनू निगम कॉन्सर्ट आयोजक ने सोनू निगम और टीम से माफी मांगी है। चेंबूर में इवेंट के दौरान सोनू निगम और उनकी टीम से बदसलूकी के मामले में कॉन्सर्ट के आयोजक की तरफ से भी अब  ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा गया है, "सोनू निगम स्वस्थ हैं। ऑर्गेनाइजेशन की टीम की ओर से हमने ऑफिशियली सोनू सर और उनकी टीम से अप्रिय घटना के लिए माफी मांगी है। प्लीज किसी भी बेसलेस अफवाहों और मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने वालों पर विश्वास न करें। " 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।