संडे की सैर बनी जानलेवा, गुजरात मे पुल टूटने से अब तक 133 की मौत

• 100 क्षमता वाले पुल पर जमा थे 500 लोग
• 6 महीने से बंद पुल को 25 अक्टूबर को ही खोला था
• रेस्क्यू के लिए आए वायुसेना के गरुड़ कमांडो
• प्रति वर्ष मरम्मत मे करोड़ों रुपए होते थे खर्च
• 142 साल पुराना था मोरबी का सस्पेंशन पुल।

गुजरात के मोरबी में ब्रिटिश काल का एक पुल मरम्मत के लगभग एक हफ्ते बाद ढह गया, जिसमें कम से कम 133 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। पुल ढहने से सैकड़ों लोग नदी में गिर गए, जिसमें अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुल रविवार शाम करीब 6.45 बजे ढह गया। मौके पर मौजूद रहे चश्मदीद के अनुसार कि दिवाली की छुट्टियों और वीकेंड को देखते हुए यहां पुल पर कथित रूप से 500 से 600 की संख्या में लोग इकट्ठा थे। ऐसे में पुल के ऊपर खड़े बड़ी संख्या में लाेग नदी में डूब गए है। कई लोगों के घायल होने की आशंका है। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। चश्मदीद बताते हैं कि हादसा संभावित रूप से पुल पर भारी भीड़ की वजह से हुई।
सोशल मीडिया पर वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग पानी से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अंधेरे में ही किनारे पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। घटना में घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। रेस्क्यू टीमों ने कई लोगों को नदी से निकालकर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। सभी लोगों को जल्द से जल्द नदी से बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।
हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर कहा, ''मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज गिरने की त्रासदी से मुझे गहरा दुख हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मैं इस संबंध में जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।''
प्रधानमंत्री मोदी ने मोरबी दुर्घटना के संबंध में की मुख्यमंत्री से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने मोरबी में हादसे में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख घायलों को 50,000 रुपये देने की बात कही। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में इस घटना पर गहरा दिख व्यक् किया। उन्होंने कहा कि मेरा मन करुणा से भरा हुआ है।
बता दें कि मच्छु नदी पर बना यह पुल दिवाली के बाद गुजराती नव वर्ष की शुरुआत के अवसर पर यानी 26 अक्टूबर 2022 को ही मरम्मत के बाद आम लोगों के लिए एक बार फिर खोला गया था।
What's Your Reaction?