जिओ का सर्वर हुआ ठप, साथ ही जिओ इस्तेमाल करने वालों के कामकाज पर भी पड़ रहा है असर , हज़ारों की तादाद में शिकायतें दर्ज
<p><em><strong>टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो (Relinace Jio) नेटवर्क के सर्वर ने आज सुबह से काम करना बंद कर दिया है। जियो नेटवर्क लगभग पूरे भारत में ठप होने की सूचना है। ऐसे में यूजर्स कॉलिंग और डेटा का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं। रिलायंस जियो यूजर्स की तरफ से सुबह से सोशल मीडिया पर शिकायत की जा रही है कि वो आज सुबह से ही कॉलिंग नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें सुबह से ही जिओ के नेटवर्क नहीं मिल रहै है। जिसकी वजह से यूजर्स इनकमिंग या फिर आउटगोइंग कॉल नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही उन्हें इंटरनेट डेटा इस्तेमाल में भी दिक्कत हो रही है।</strong></em></p>
4000 से ज्यादा यूजर्स दर्ज कराई शिकायत
इंटरनेट पर आउटेज की रिपोर्टों की मानिटरिंग करने वाली वेबसाइट 'डाउन डिटेक्टर (Downdetector) वेबसाइट से भी जियो सर्वर के डाउन होने की सूचना मिली है। Downdetector की रिपोर्ट के अनुसार तो भारत में जियो मोबाइल के नेटवर्क के इस्तेमाल में समस्या आ रही है। यूजर्स की तरफ से नेटवर्क डाउन होने की लगातार शिकायत मिल रही है। 37 फीसदी यूजर्स की शिकायत रही कि वो कॉलिंग और मैसेजिंग नहीं कर पा रहे हैं।जबकि 26 फीसद जियो यूजर्स ने शिकायत दर्ज की कि उन्हें मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है।ट्विटर पर करीब 4000 यूजर्स ने जिओ नेटवर्क के डाउन होने की सूचना दी है।
कहां कहां पूरा ठप हुआ सर्वर
जिओ सर्वर के डाउन होने की सूचना दिल्ली, लखनऊ, ग्वालियर, इंदौर, रायपुर, बैंगलोर और नासिक जैसे शहरों से सबसे ज्यादा आ रही है।
5G की तैयारियों पर भी उठ रहे हैं सवाल
परेशानी जूझ रहे जियो यूजर्स की तरफ से सवाल उठाया जा रहा है कि क्या जियो की की तैयारी पूरी है? जहां एक तरह जियो देशभर में 5G नेटवर्क रोलआउट करने की तैयारी कर रही है लेकिन उससे 4G नेटवर्क नहीं संभल रहा है। क्या जियो की 5G तैयारियों पर यकीन किया जाय कि 5G इस्तेमाल को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी?
What's Your Reaction?