पेमेंट अटक जाए या फेल हो जाए तो घबराएं नहीं! इन 5 टिप्स से पूरा हो जाएगा ट्रांजैक्शन

<p><em><strong>कभी बैंक सर्वर डाउन होता है तो कभी रिसीवर की प्क् गलत होती है आदि। ऐसे में हम आपको यहां पेमेंट पूरा करने के लिए कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।</strong></em></p>

पेमेंट अटक जाए या फेल हो जाए तो घबराएं नहीं! इन 5 टिप्स से पूरा हो जाएगा ट्रांजैक्शन
21-09-2023 - 10:33 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

यूपीआई ने भारतीयों के जीवन को काफी आसान बना दिया है। 10 रुपये की चाय पीनी हो या 50 हजार की शॉपिंग करनी हो। हर तरह का पेमेंट एक चंद टैप से हो जा रहा है। न्च्प् के आने के बाद से हालात ये हो गए हैं कि आजकल लोग कैश कैरी करना बंद कर चुके हैं। ऐसे में कई बार ऐसी स्थितियां भी सामने आती हैं जब पेमेंट फेल हो जाता है या अटक जाता है और लोगों के पास हार्ड कैश नहीं होता है। ऐसा कई कारणों से होता है। कभी बैंक सर्वर डाउन होता है तो कभी रिसीवर की प्क् गलत होती है आदि। ऐसे में हम आपको यहां पेमेंट पूरा करने के लिए कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
01
डेली पेमेंट लिमिट को करें चेक 

ज्यादातर पेमें गेटवे पर यूपीआई ट्रांजैक्शन्स के लिए डेली लिमिट होती है। यूपीआई ट्रांजैक्शन्स के जरिए एक बार में केवल 1 लाख रुपये तक ही पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। ऐसे में अगर आपने 1 लाख रुपये की लिमिट पार कर ली है या करीब 10 ट्रांजैक्शन्स कर लिए हैं तो आपको लिमिट रिन्यू होने तक रुकना होगा। आप चाहें तो दूसरे पेमेंट मेथड से अपना पेमेंट पूरा कर सकते हैं। 
02
यूपीआई से एक से ज्यादा बैंक अकाउंट करें लिंक 

यूपीआई पेमेंट के फेल की सबसे बड़ी वजह बैंक सर्वर का बिजी होना भी होता है। ऐसे में अपनी डिजिटल वालेट में एक से ज्यादा बैंक अकाउंट को लिंक करना बेहतर ऑप्शन होता है। ताकी अगर एक बैंक का सर्वर बिजी हो तो आप दूसरे बैंक अकाउंट के जरिए पेमेंट प्रोसेस कर सकते हैं।
03
रिसीवर डिटेल करें चेंक 

अनिवार्य रूप से ये जरूरी है कि आप पैसे भेजने से पहले रिसीवर का बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड चेक करें। इनमें से कुछ भी गलत होने पर ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है। 
04
डालें करेक्ट यूपीआई पिन 

आजकल लोगों के पास याद करने के लिए ढेरों पासवर्ड्स होते हैं। सोशल मीडिया अकाउंट्स के हों या यूपीआई के पिन हो या लैपटॉप के हों। ऐसे में कई बार यूजर्स पेमेंट करते वक्त गलत पिन एंटर कर बैठते हैं या इसे पूरी तरह से भूल जाते हैं। अगर आप पासवर्ड भूल गए हैं तो फोरगोट पासवर्ड पर टैप कर यूपीआई पिन को रिसेट कर सकते हैं।
05
अपने इंटरनेट कनेक्शन को करें चेक 

कई बार इंटरनेट कनेक्शन में दिक्कत की वजह से यूपीआई पेमेंट्स फेल हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपनी जगह से थोड़ा आगे-पीछे जाकर कनेक्शन को चेक करना होगा या फ्लाइट मोड में डालकर फोन कनेक्शन को रिसेट करना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।