मौज-शौक पूरे करने वाले जॉब, मिलते हैं लाखों रुपये

मौज-शौक पूरे करने वाले जॉब, मिलते हैं लाखों रुपये
13-09-2022 - 11:38 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुनिया में ऐसी नौकरी कौन नहीं चाहता जिसमें पैसा भी मिले और भरपूर आराम भी। आप सोच रहे होंगे कि क्या कोई ऐसी नौकरी हो भी सकती है तो हकीकत यह है कि ऐसी नौकरियां होती हैं जिसमें मौज और शौक पूरा करने के लिए भरपूर पैसा मिलता है। कुछ ऐसी नौकरियों के बारे में हम आपको बताते हैः-

  1. टी टेस्टर का जॉब

कई बार सुना होगा कि फलां ऑफिस मे कर्मचारी काम की बजाय चाय पीने में अपना समय गुजार देते हैं। लेकिन, कुछ कंपनियां हैं जो चाय पीने और उनका स्वाद बताने के लिए जॉब भी देती हैं। बहुत सी चाय कंपनियां अपने उत्पाद को बेहतर बनाने के साथ स्वाद में निरंतरता बनाये रखने के लिए चाय का स्वाद चखने वाले यानी टी टेस्टर का जॉब देती हैं। इसके बदले में इन टी टेस्टरों को अच्छा वेतन भी मिलता है।

2, वॉटर पार्क में स्लाइड्स का टेस्ट करने का जॉब
जिन वॉटर पार्कों महंगे टिकट खरीदकर स्लाइड्स फिसलने का लुत्फ लेने के लिए लोग जाते हैं, उसे पहले परीक्षण से गुजारा जाता है। इस परीक्षण के लिए लोगों को नौकरी मिलती जिसमें वे यह टेस्ट करते हैं कि स्लाइड आम व्यक्ति के लिए कितनी सुरक्षित है।

3. गद्दों पर आराम से सोने की नौकरी
एक नौकरी तो ऐसी भी है जिसमें दिनभर गद्दे पर सोने के लिए ही रुपये मिलते हैं। इस काम में गद्दों और तकियों की टेस्टिंग की जाती है कि वे आम व्यक्ति के लिए कितने आरामदेह हैं। अच्छी और बड़ी कंपनियां उनके बनाये गद्दों पर सोकर परीक्षण करने वाले लोगों को नौकरी देती हैं।

4.  चॉकलेट डिजाइनिंग

चॉकलेट बनाने वाली कुछ कंपनियां चॉकलेट टेस्ट करने और इनकी विशिष्ट रेसिपी तैयार करने के लिए भी जॉब देती हैं। चॉकलेट टेस्ट करने वाले इस नौकरी में चॉकलेट बनाने में और क्या विशेष किया जा सकता है, यह बताते हैं। वे चॉकलेट तैयार करने की नई रेसिपी और उनके डिजाइन भी तैयार करते हैं।

5. डॉग सर्फिंग इंस्ट्रक्टर
बहुत से खेल ऐसे भी हैं जिनके लिए इंसानों को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसी ही एक नौकरी है डॉग सर्फिंग इंस्ट्रक्टर की। इनका काम कुत्तों को सर्फिंग की ट्रेनिंग देने का होता है। इसके लिए भी लोगों को काफी अच्छे पैसे दिए जाते हैं। डॉग सर्फिंग इंस्ट्रक्टर की बड़े शहरों में काफी मांग है जिसके लिए उन्हें मुंहमांगे पैसे मिल जाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।