नवजात शिशुओं की त्वचा के लिए खतरनाक है जॉनसन एंड जॉनसन का बेबी पाउडर

नवजात शिशुओं की त्वचा के लिए खतरनाक है जॉनसन एंड जॉनसन का बेबी पाउडर
20-09-2022 - 06:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने हाल ही में फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के मशहूर उत्पाद बेबी हाउडर को बाजार से वापस सेने का आदेश दिया है। यह उत्पाद कंपनी के लिए मुंबई के मुलुंड प्लांट में बनाया जा रहा था।

एडीए के इस आदेश के बाद अब ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स यानी एआईओसीडी (AIOCD) ने बेबी पाउडर के मौजूदा स्टॉक को लेकर जॉनसन एंड जॉनसन से स्पष्टीकरण मांगा है। एआईओसीडी के महासचिव राजीव सिंघल के अनुसार, ”हमने कंपनी से पूछा है कि हमें केमिस्ट की दुकानों की अलमारियों में उपलब्ध स्टॉक का क्या करना चाहिए क्योंकि हम सामान बेचने में सक्षम नहीं हैं। हमें कंपनी के जवाब का इंतजार है।”

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के एफडीए ने कहा था कि कंपनी का प्रोडक्ट जॉनसन बेबी पाउडर नवजात शिशुओं की त्वचा को प्रभावित कर सकता है। उसके अनुसार शिशुओं के लिए पाउडर के नमूने प्रयोगशाला जांच के दौरान मानक पीएच वैल्यू  के अनुरूप नहीं थे। एफडीए ने बयान में कहा है कि कार्रवाई कोलकाता स्थित सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी की निर्णायक रिपोर्ट के बाद की गई थी, जिसमें निष्कर्ष निकाला गया था कि पाउडर का नमूना पीएच जांच के संबंध में आईएस 5339:2004 के अनुरूप नहीं है। ’

--

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।