उड़ान के दौरान ही पाकिस्तानी ने कर डाली विमान के शीशे तोड़ने की कोशिश, अटक गईं सह यात्रियों की सांसें
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल है जिसमें बताया गया है कि पाकिस्तान में एक विमान यात्री ने उड़ान के दौरान विमान का शीशा तोड़ने की कोशिश की। हवाई जहाज में उस यात्री की इस हरकत ने क्रू के सदस्यों सहित सह यात्रियों को सकते में ला दिया।
ऐसा बताया जा रहा है कि इस विमान यात्री युवक की मानसिक हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यह पेशावर से दुबई जा रही फ्लाइट में सवार हुआ था और उसने उड़ान के दौरान अजीबोगरीब हरकतें शुरू कर दीं। जब विमान में मौजूद स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसका गुस्सा और बढ़ गया और फिर उसने विमान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी तोड़फोड़ की कोशिश में उसने खिड़की को भी तोड़ने का प्रयास कर डाला।
हालांकि बाद में युवक की हरकतों से जब फ्लाइट का पूरा क्रू परेशान हो गया तो जबरदस्ती युवक के हाथों में हथकड़ी पहनाकर उसे एक कोने में बैठा दिया गया। जैसे-तैसे सफर पूरा होने पर दुबई में उसे विमान से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया। अगले दिन उसके सभी कागजात रद्द कर दिये गए और उसे पाकिस्तान वापस भेज दिया गया।
What's Your Reaction?