बस..! दिल बहलाने के लिए महिलाओं को ब्लैकमेल करता था वो.. आखिरकार पकड़ा गया
वो शख्स 42 साल का है और ट्रक ड्राइविंग का काम करता है। वो अब तक 85 महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है और कइयों की करने की तैयारी में था। उसके मोबाइल से 485 आपत्तिजनक विडियो, मैसेंजर पर 60 और वॉट्सऐप पर 25 महिलाओं के साथ बातचीत का रिकॉर्ड मिला है। करीब 4 महीने से हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस उसकी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तलाश कर रही थी। आखिरकार वह पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया।
यह शख्स फेसबुक अकाउंट से महिलाओं की फोटो चुराता और फिर मोबाइल ऐप से उन फोटो के साथ छेड़छाड़ करके आपत्तिजनक फोटो तैयार करता। इसके बाद वह उन फोटोज को मैसेंजर पर महिलाओं को भेजकर ब्लैकमेल करने की धमकियां देता। जो महिलाएं डर जातीं, उन्हें फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर मोबाइल नंबर लेता। इसके बाद धमकी देकर उन्हें न्यूड विडियो कॉल करने को कहता। वह अब तक 85 महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है। कई और महिलाएं उसके निशाने पर थी।
फरीदाबाद के महिला थाना एनआईटी ने इस गणेश नाम के आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया तो उसके मोबाइल से 485 आपत्तिजनक विडियो मिलीं। इसके अलावा मेसेंजर पर 60 और वॉट्सऐप पर 25 महिलाओं के साथ चैट भी मिली है। महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया के अनुसार उसके खिलाफ महिला थाना एनआईटी में आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया, पीड़ित महिला ने शिकायत की थी कि 6 मई को वॉट्सऐप पर उन्हें एक मैसेज मिला, जिसमें उनकी तस्वीर थी और जिसे किसी अन्य की फोटो के साथ अश्लील ढंग से जोड़कर तैयार किया गया था। आरोपी ने धमकी दी कि उसका नंबर ब्लॉक किया तो फोटो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। पीड़ित महिला ने यह बात पति को बताई। उस नंबर पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फेसबुक पर लगातार महिलाओं को ढूंढता रहता था और उनकी प्रोफाइल फोटो लेकर उसे किसी न्यूड महिला की फोटो से जोड़कर उसकी अश्लील फोटो बना देता था। इसके बाद वह फेसबुक मैसेंजर व फेसबुक से महिला का फोन नंबर लेकर व्हाट्सएप के माध्यम से इस फोटो को उस महिला के पास भेज देता था और इस फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें बातचीत करने के लिए ब्लैकमेल करता था।
आरोपी ने बताया कि यह काम वह पैसों के लिए नहीं बल्कि टाइम पास करने के लिए करता था। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए नागौर, अजमेर, जयपुर, किशनगढ़, रुपनगढ़, दौसा, अलवर, भरतपुर, मथुरा सहित 16 जिलों में रेड डाली लेकिन आरोपी हर बार बच निकलता। करीब 4 महीने बाद पुलिस ने उसे रविवार, 11 सितंबर को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
What's Your Reaction?