आम आदमी पार्टी के दो विधायक दंगा करवाने और पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में दोषी, 21 सितंबर को कोर्ट देगी फैसला

आम आदमी पार्टी के दो विधायक दंगा करवाने और पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में दोषी, 21 सितंबर को कोर्ट देगी फैसला
13-09-2022 - 11:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी, संजीव झा और 15 अन्य को दंगा करवाने और थाने में पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में दोषी माना है। अब कोर्ट 21 सितंबर को उन्हें सजा का फैसला सुनाएगी।  

मामला वर्ष 2015 का है, तब एक बेकाबू भीड़ ने बुराड़ी पुलिस स्टेशन पर मौजूद पुलिसवालों पर हमला कर दिया था। पुलिस का कहना था, उसने भीड़ को शांत करने की कोशिश की लेकिन आम आदमी पार्टी के दोनों विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी और संजीव झा भीड़ में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने हमला किया और पथराव भी किया था। हालांकि कोर्ट में आरोपियों की तरफ से शामिल वकील ने कहा, ये लोग उस समय स्थिति को शांत करने गए थे न कि भीड़ को उकसाने गए थे। लेकिन, अदालत ने यह तर्क स्वीकार नहीं किया।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने जो सबूत पेश किए हैं, उससे साफ है कि दोनों विधायक न केवल दंगे में शामिल थे बल्कि भीड़ को उकसाने का भी काम कर रहे थे। इसके चलते पुलिसकर्मियों पर हमला भी हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।