अपनी पार्टी पर पैसे मांगने और राष्ट्र विरोधी होने का आरोप लगाया नामांकन वापिस लेने वाले 'आप ' उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने 

<p><strong><em>आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कंचन जरीवाला के नाम वापस लेने और पैसे मांगने के आरोपों से विवाद बढ़ता जा रहा है। आम आदमी&nbsp;ुाप्ची ने भारतीय जनता पार्टी पर अपने उम्मीदवार पर नाम वापस लेने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।</em></strong></p>

अपनी पार्टी पर पैसे मांगने और राष्ट्र विरोधी होने का आरोप लगाया नामांकन वापिस लेने वाले 'आप ' उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने 
18-11-2022 - 12:59 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

गुजरात चुनाव को लेकर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. गुजरात में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उनके सूरत पूर्व सीट के उम्मीदवार कंचन जरीवाला को डराकर नामांकन वापस कराया गया।.इस सब घटनाक्रम के जवाब पर कंचन जरीवाला ने अपनी ही पार्टी पर एक बड़ा आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ता पैसों की मांग कर रहे थे और मैं एक करोड़ खर्च करने में सक्षम नहीं हूं। उन्होंने कहा," भारतीय जनता पार्टी का मेरे गायब होने से कोई लेना देना नही"

बता दें कि कंचन जरीवाला के गायब होते ही आप पार्टी ने भाजपा पर ताबड़तोड़ आरोपों की झड़ी लगा दी थी। कंचन जरीवाला ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि मैं मानसिक अवसाद में आ गया था इसलिए चला गया था।

चार पांच दिनों में अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे जरीवाला

जरीवाला ने कहा, “मेरा नामांकन वापस लेने का कारण यह था कि सूरत पूर्व विधानसभा में आप कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया। कार्यकर्ता पैसे की मांग करने लगे। मैं इतना सक्षम नहीं हूं कि मैं 80 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये खर्च कर सकूं।” जरीवाला ने बताया, “पार्टी का बहुत दबाव था। लोग बार-बार फोन करके परेशान कर रहे थे। मैं अपने बेटे के दोस्तों के साथ चला गया। बीजेपी से कोई नहीं था। अब मुझे क्या करना है, यह मैं पांच-सात दिनों के बाद बताऊंगा।”

अपनी ही पार्टी पर लगाया देश विरोधी होने का आरोप

 गुजरात के सूरत पूर्व से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए ये भी कहा कि उन्होंने इसलिए अपना नाम वापस लिया क्योंकि नामांकन के बाद उनके समाज के लोगों ने कहा कि वे लोग आप को एक देशविरोधी पार्टी मानते हैं इसलिए तुम्हे ये नामांकन नही भरना चाहिए। तुम देशद्रोही हो, गुजरात विरोधी हो इसलिए मैंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।