कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने वैमनस्य फैलाने वाली बयानबाजी पर उदयगिरि स्टालिन की गिरफ्तारी की मांग की..!

<p><em>तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र उदयगिरि स्टालिन द्वारा की गई सनातन धर्म विरोधी टिप्पणी के बाद देश भर में नाराजगी का माहौल है। राजस्थान कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास समिति ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन जयपुर के एडीएम प्रथम दिनेश शर्मा का सौंपकर उदयगिरि&nbsp;की गिरफ्तारी की मांग की है।</em></p>

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने वैमनस्य फैलाने वाली बयानबाजी पर उदयगिरि स्टालिन की गिरफ्तारी की मांग की..!
04-09-2023 - 10:36 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास समिति का कहना है कि विश्व के सबसे शातिंप्रिय धर्म के विरुद्ध यह टिप्पणी समाज को बांटने और वैमनस्य फैलाने की दृष्टि से की गई है। विकास समिति ने कहा है कि सम्पूर्ण सनातन समाज इस प्रकार की किसी भी सामाज के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी का एक स्वर में विरोध करता है और बिना विलम्ब किए उदयनिधि स्टालिन को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग करता है। उदयगिरी को यदि गिरफ्तार किया जाता है तो भविष्य में भी कोई अन्य इस प्रकार की हरकत नहीं कर सकेगा।

समाज की और से एडीएम प्रथम ज्ञापन सौंपने के दौरान राजस्थान कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास समिति अध्यक्ष राजेश चन्द्र द्विवेदी, महामंत्री प्रमोद दुबे, वरिष्ठ उपाध्य्क्ष आनंद स्वरूप अग्निहोत्री और संगठन मंत्री सितांशु शुक्ल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।