कपिल शर्मा और मैं दोस्त नहीं, अब कोई रेस्पेक्ट नहीं बची: कृष्णा

NULL

कपिल शर्मा और मैं दोस्त नहीं, अब कोई रेस्पेक्ट नहीं बची: कृष्णा
24-08-2022 - 10:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जब से फैंस को पता चला है कि कृष्णा अभिषेक ‘द कपिल शर्मा शो’ के नये सीजन का हिस्सा नहीं होंगे तो फैंस को बड़ा झटका लगा है। कहा जा रहा है कि कृष्णा अभिषेक अपना कुछ नया प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं, जिस वजह से वह कपिल के शो का हिस्सा नहीं होंगे।
भारती सिंह ने भी अपने एक वीडियो में इसका हिंट दिया था। वहीं, कृष्णा अभिषेक ने कहा कि कुछ 'एग्रीमेंट इशूज' के कारण वे 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन, फैंस को अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कृष्णा ने 'द कपिल शर्मा शो' छोडऩे का फैसला कर लिया? अब असल वजह क्या है यह तो कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक ही जानें लेकिन दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा काफी पहले से रही है।
उन दोनों के बीच यह रायवलरी 'कॉमेडी सर्कस' के जमाने से है। खुद कृष्णा अभिषेक ने यह बात एक इंटरव्यू में कही थी। कृष्णा अभिषेक ने 6 साल पहले कहा था, 'अब कोई रिस्पेक्ट नहीं बची क्योंकि हमारे बीच कॉमेडी सर्कस' के वक्त से ही कोल्ड वॉर चल रही थी। हम दोस्त नहीं हैं, हमारे बीच रायवलरी है।'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।