सोनाली फोगाट मौत या हत्या: भाई रिंकू ढाका का दावा कि वो परेशान थी
NULL
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत भी गुत्थी बन गई है। सोनाली के भाई ने गोवा पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि उनकी बहन की हत्या उनके दो सहयोगियों ने की है। फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने आरोप लगाया कि मौत से कुछ समय पहले सोनाली फोगाट ने अपनी मां, बहन और एक अन्य रिश्तेदार से बात की थी। इस दौरान वह परेशान थीं और उन्होंने अपने दो सहयोगियों के खिलाफ शिकायत की थी।
फार्महाउस से गायब सीसीटीवी
उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में उनके फार्महाउस से सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण चीजें सोनाली की मौत के बाद गायब हो गई हैं। हरियाणा में हिसार से भाजपा नेता सोनाली फोगाट (42) का मंगलवार को गोवा में निधन हो गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि आशंका है कि उनकी मौत दिल का दौरा पडऩे से हुई है।
अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज
अंजुना पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। फोगाट के परिजन मंगलवार की रात गोवा पहुंचे। ढाका ने गोवा में अंजुना पुलिस में दायर अपनी शिकायत में दावा किया कि फोगाट के दो सहयोगियों ने गोवा में उनकी हत्या कर दी।
What's Your Reaction?