तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम..चला गया सिनेमा का ‘सावन’
NULL
'सनम बेवफा' और 'सौतन' जैसी फिल्मों के निर्देशक सावन कुमार टाक का गुरुवार (25 अगस्त 2022) को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांसें ली।
सावन कुमार के भतीजे नवीन ने फिल्ममेकर की तबीयत के बारे में बताया था कि वे कुछ समय से फेफड़ों का संक्रमण को झेल रहे थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। सावन कुमार की तीन बहनें और एक भांजा है। जयपुर के रहने वाले सावन कुमार ने आजीवन शादी नहीं की।
संबंधों की बारीकियों का चितेरा
9 अगस्त, 1936 को जन्मे सावन कुमार डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लिरिसिस्ट यानी गीतकार थे। उन्होंने करियर की शुरुआत बतौर प्रोड्यूसर की थी। साल 1967 में आई संजीव कुमार की नौनिहाल फिल्म को प्रोडयूस किया था। खास बात ये है कि इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। फिर सावन कुमार ने गोमती के किनारे फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। उन्होंने दिल परदेसी हो गया, मदर, प्यार की जीत, लैला, गोमती के किनारे, अब क्या होगा जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया। उन्होंने ऋतिक रोशन की कहो न प्यार है फिल्म के गीत भी लिखे थे। प्रसिद्ध गीत, तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम, आज के बाद भी उन्होंने ही लिखा था।
What's Your Reaction?