गोविंदा से दूर जाते ही खुली किस्मत: ब्लॉकबस्टर की लाइन लगाकर करिश्मा बन गई थी बॉक्स ऑफिस की महारानी

<p><em><strong>बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर छाई रहती थी। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और एक वक्त खुद को एक सुपरस्टार एक्ट्रेस के रूप में स्थापित भी किया। लेकिन करिश्मा कपूर से जुड़ी एक ऐसी बात भी है, जिससे शायद आप भी वाकिफ नहीं होंगे।</strong></em></p>

गोविंदा से दूर जाते ही खुली किस्मत: ब्लॉकबस्टर की लाइन लगाकर करिश्मा बन गई थी बॉक्स ऑफिस की महारानी
08-09-2023 - 08:06 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

90 के दशक में करिश्मा कपूर का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार था। उस दौर में करिश्मा का ऐसा जलवा हुआ करता था कि दर्शक उनकी फिल्मों के इंतजार में बैठे रहते थे। एक वक्त गोविंदा के साथ करिश्मा की जोड़ी तो बॉलीवुड की नंबर वन जोड़ी बन गई थी। इस जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कई सारी सुपरहिट फिल्में भी दी, लेकिन ऐसा क्या हो गया था कि यह जोड़ी तब टूटी जब इसकी सबसे ज्यादा डिमांड थी?
गोविंदा के साथ बनी हिट जोड़ी
राजा बाबू, साजन चले ससुराल... जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाली इस जोड़ी के प्रोजेक्ट का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंजतार रहा करता था। गोविंदा के साथ करिश्मा की फिल्में काफी अच्छी चल रही थी, उनका करियर भी बुलंदियों पर पहुंच गया था। फिर अचानक करिश्मा ने गोविंदा के साथ फिल्में करने से इनकार कर दिया, जो सभी के लिए काफी चैंकाने वाली बात थी, लेकिन इसके पीछे की असली वजह क्या थी? चलिए आपको बताते हैं।
हिट होने के बावजूद पहचान नहीं बनी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गोविंदा के साथ सुपरहिट फिल्में देने के बावजूद करिश्मा अपने सक्सेस से खुश नहीं थीं। दरअसल, करिश्मा को जिस पहचान की तलाश थी, वह उन्हें नहीं मिल पा रही थी। उस दौर में जो रुतबा चूही चावला, रवीना टंडन का था, वैसा रुतबा करिश्मा को मिल नहीं पा रहा था। फिर एक बार करिश्मा कपूर ने एक बड़ा फैसला लिया और उनके इस फैसले के बाद उनके ख्वाब भी पूरे हो गए।
मसाला फिल्मों से बनाई एकदम दूरी
दरअसल, उस दौरान करिश्मा कपूर मसाला टाइप की फिल्में नहीं करने का फैसला लिया था और इस वजह से वह गोविंदा से दूरी बना ली और यह जोड़ी 90 के दशक के अंत तक टूट गई, हालांकि गोविंदा और करिश्मा के बाच रिश्तों में कभी कोई खटास नहीं आई और न ही कभी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। करिश्मा को लगा कि अगर वह ए लिस्ट में शामिल होना चाहती हैं, तो उन्हें बॉलीवुड के तीनों खानों (सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान) के साथ काम करना पड़ेगा और फिर उन्होंने ऐसा ही किया।
तीनों खान के साथ किया काम
फिर सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ काम करते ही करिश्मा की किस्मत चमक उठी, उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर आमिर खान के साथ ‘राजा हिंदुस्तानी’ के रूप में दी। इसके बाद उनकी दूसरी ब्लॉकबस्टर शाहरुख के साथ ‘दिल तो पागल है’ के रूप में सामने आई, और तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म उनकी ‘हम साथ-साथ हैं’ थी। इन 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने के बाद करिश्मा का नाम ए लिस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गया और देखते ही देखते वह बॉक्स ऑफिस पर राज करने लगीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।