10 साल से सुपर फ्लाॅप... फिर भी करोड़ों में खेलता है ये एक्टर !
<p><em><strong>उदय चोपड़ा भले ही बॉलीवुड के फ्लॉप एक्टर हैं। लेकिन वो इस वक्त करोड़ों के मालिक है। यहां तक कि उनकी सालाना कमाई इतनी ज्यादा है, जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि आखिर ये पैसा आता कहां से हैं। </strong></em></p>
फिल्म इंडस्ट्री में सालों साल काम करने के बावजूद कुछ सितारों की ना तो एक्टिंग किसी को पसंद आई और ना ही इनका करियर चला। जिसके बाद इन पर फ्लॉप एक्टर का ठप्पा लग गया। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही एक सितारे के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने लंबे वक्त से एक भी फिल्म नहीं की है लेकिन कमाई करोड़ों में है। इस सितारे का नाम उदय चोपड़ा है।
9 साल से नहीं की कोई फिल्म
‘मोहब्बतें’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले उदय चोपड़ा तो आपको याद ही होंगे। उदय कई फिल्मों में नजर आए लेकिन सारी की सारी फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। उदय चोपड़ा की बतौर एक्टर आखिरी फिल्म ‘धूम 3’ थी जो कि साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं लेकिन बतौर एक्टर उन्होंने एक भी फिल्म नहीं की है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उनका खर्चा कैसे चलता है।
40 करोड़ के मालिक हैं उदय
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उदय चोपड़ा की कुल संपत्ति करीबन 40 करोड़ है। एक्टर भले ही फिल्मों में एक्टिव नहीं है लेकिन लाइमलाइट से दूर रहकर भी राजा-महाराजा की तरह शाही जिंदगी जीते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया कि उदय चोपड़ा की सालाना इनकम करीबन 5 करोड़ है। यहां तक कि एक्टर के पास लग्जरी महंगी कारों का भी जबरदस्त कलेक्शन है।
ऐसे कमाते हैं पैसा
उदय चोपड़ा यश राज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के सीईओ हैं। इसके साथ ही भाई आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर काम करते हैं। उदय चोपड़ा ने ‘मोहब्बतें’ के अलावा ‘मेरे यार की शादी है’, ‘मुझसे शादी करोगे’, ‘सुपारी’, ‘कल हो ना हो’, ‘धूम’, ‘नील एंड निक्की’, ‘धूम 2’, ‘दिल बोले हड़िप्पा’, ‘प्यार इंपॉसिबल’ जैसे कई फिल्में शामिल है।
अब तक कुंवारे हैं
50 साल के हो चुके उदय चोपड़ा ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि कई साल पहले एक्टर का नरगिस फाखरी संग अफेयर की खबरें खूब आईं लेकिन उस वक्त दोनों ने कुछ भी नहीं कहा।
What's Your Reaction?