Karnataka BJP 1st Candidates List 2023 : आ गई बीजेपी की पहली लिस्ट... 189 उम्मीदवारों में से 52 नए नाम
<p>Karnataka BJP 1st Candidates List : <em><strong>कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी। बीजेपी ने विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।</strong></em></p>
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने 189 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले अहम बैठक के लिए गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे थे। अरुण सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया, बीएल संतोष भी नड्डा के आवास पर मौजूद रहे। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज हम आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर रहे हैं।
बीजेपी ने कहा है कि नए लोगों को मौका दिया जा रहा है। 52 नए उम्मीदवार हैं। इनमें 32 उम्मीदवार ओबीसी से, 30 एससी और 16 एसटी से हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 9 डॉक्टर, 31 पोस्ट ग्रेजुएट, 5 वकील, 3 एकेडमिक, 1 आईएएस, 1 आईपीएस, 3 सेवानिवृत्त अधिकारी और 8 महिलाओं को टिकट दिया है।
शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे सीएम बोम्मई
अरुण सिंह ने कहा कि सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव से लड़ेंगे। पहले भी यहीं से जीते हैं। कागवाड़ से बाला साहेब पाटिल चुनाव लड़ेंगे। गोविंद कारजोल मुदूल से, बेल्लारी से श्रीरामुलु, मुर्गेश निरानी बिलगी से चुनावी मैदान में होंगे। सीटी रवि को चिकमंगलुरु से टिकट दिया गया है। पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
What's Your Reaction?