Nitish Kumar Delhi Visit : दिल्ली में नीतिश की एंट्री..! मल्लिकार्जुन खड़गे के फोन पर हुए एक्टिव, विपक्ष को एकजुट करने का टास्क
<p>Lok Sabha Elections 2024 : <em><strong>मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में तमाम विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। बीजेपी को किस तरीके से केंद्र की सत्ता से हटाया जाए इस पर रणनीति बनाएंगे।</strong></em></p>
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार,11 अप्रेल की शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। दिन से ही ऐसी खबर थी कि वे दिल्ली दौरे पर जाने वाले हैं। एक बार फिर से वे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश करेंगे। मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार अपने आवास से सीधे एयरपोर्ट के लिए चले गए और उन्होंने मीडिया को कोई बयान नहीं दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में तमाम विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं।। बीजेपी को किस तरीके से केंद्र की सत्ता से हटाया जाए इसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी। नीतीश कुमार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी मिलेंगे।
एक फोन पर एक्टिव हुए सीएम नीतीश
गौरतलब है कि पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह पहल की थी कि विपक्षी एकता को एकजुट कर बीजेपी के खिलाफ एक साथ लड़ाई लड़ी जाए। हालांकि उस समय कांग्रेस ने बहुत ज्यादा भाव नहीं दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शांत हो गए थे। विपक्षी एकता ठंडे बस्ते में चली गई थी। लेकिनस अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जब नीतीश कुमार को फोन किया तो मुख्यमंत्री एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं।
दिल्ली में ही हैं तेजस्वी यादव
एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए तो उधर दूसरी ओर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहले से ही वहां हैं। ईडी ने पूछताछ के लिए मंगलवार को तेजस्वी यादव को बुलाया था। ईडी के समक्ष पेश होने के लिए सोमवार को ही तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो गए थे।
What's Your Reaction?