KISS Day : उस जबरिया चुंबन को कभी नहीं भूलेंगी रेखा... जब 5 मिनट तक किस करता रहा 60 के दौर का हीरो
<p><em>मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप से लेकर उनके पति मुकेश अग्रवाल की मृत्यु तक, रेखा का जीवन सामान्य से बहुत दूर है। उनके विवादों की लिस्ट में एक और चैंकाने वाली घटना जुड़ गई जब उन्हें एक अभिनेता ने सेट पर जबरदस्ती किस कर लिया था। आज इस घटना का जिक्र इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि आज वेलेंटाइन वीक का किस डे मनाया रहा है।</em></p>
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने अपनी शानदार ऑन-स्क्रीन प्रजेंस और डांस से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। 68 साल की उम्र में भी वो आज भी हमें अपनी ओर आकर्षित करती हैं और अब भी लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। फिल्मी दुनिया में उनका सफर आसान नहीं रहा, जितना ही अब देखने से लगता है। वे करियर की शुरुआत से ही अक्सर विवादों के घेरे में रहती आई हैं।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप से लेकर उनके पति मुकेश अग्रवाल की मृत्यु तक, रेखा का जीवन सामान्य से बहुत दूर है। उनके विवादों की लिस्ट में एक और चैंकाने वाली घटना जुड़ गई जब उन्हें एक अभिनेता ने सेट पर जबरदस्ती किस कर लिया था। आज इस घटना का जिक्र इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि आज वेलेंटाइन वीक का किस डे मनाया रहा है।
अभिनेत्री ने बाली उम्र से ही स्क्रीन पर काम करना शुरू कर दिया था और जब उनकी सिलसिला फिल्म आई थी तब वे महज 15 साल की थीं। तभी अभिनेत्री को बी-टाउन के जाने-माने अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने जबरन किस कर लिया था लेकिन इस सीन को उनकी रजामंदी से नहीं किया गया था।
बिना इजाजत चूमे जाने की इस परेशान करने वाली घटना का जिक्र अभिनेत्री की जीवनी पर आधारित किताब, रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में किया गया है, जिसे यासर उस्मान ने लिखा है। एवरग्रीन ब्यूटी ने 1969 की फिल्म ‘अंजाना सफर’ से हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत की, जब वो सिर्फ 15 साल की थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान, निर्देशक कुलजीत पाल और अभिनेता विश्वजीत ने रेखा को बताए बिना उनके साथ एक रोमांटिक सीन फिल्माने की प्लानिंग की, जिसे जिसे अब छेड़छाड़ माना जाता है।
अभिनेत्री पर लिखी गई किताब का विशेष अध्याय इस बात पर प्रकाश डालता है कि एक टीनएजर रेखा को कैमरे के सामने लाया गया था। वो उस दर्दनाक घटना से अनजान थी, जो उसे हमेशा के लिए परेशान कर देगी। जैसे ही फिल्म निर्माता ने ‘एक्शन’ कहा, बिस्वजीत ने रेखा को अपने पास खींच लिया और जबरदस्ती अपने होंठों से रेखा को लगातार 5 मिनट तक किस कर लिया।
रेखा की पीड़ा यहीं खत्म नहीं हुई और वे आज भी इस सीन को सोचकर हैरान हो जाती हैं। निर्देशक ने किसिंग सीन को जारी रहने दिया और पूरे पांच मिनट तक दर्दनाक तरीके से रेखा के साथ ऐसा होता रहा। बिस्वजीत ने भी अपनी को-स्टार को कस कर पकड़ लिया और तब वे एक मासूम बच्ची थीं। बाद में यूनिट के लोग चीयर कर रहे थे लेकिन रेखा की आंखों में आंसू बहने लगे।
यासर की किताब में आगे लिखा गया है कि रेखा, जो किसिंग सीन से बेखबर थी और अंदर ही अंदर उदास थीं। बाद में वे हैरान होकर खड़ी हुईं जबकि क्रू के अन्य सदस्य इस सीन को देखकर खुशी मना रहे थे और सीटियां बजा रहे थे। बाद में अभिनेत्री ऐसे सीन को लेकर सेंसरशिप के मुद्दों में फंस गई थीं।
रेखा ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ सिनेमा की भी कई फिल्मों में काम किया है। बतौर हीरोइन रेखा की पहली तेलुगु फिल्म आई 1968 में आई और उन्होंने हिंदी सिनेमा की ओर अपना रुख अख्तियार किया। बॉलीवुड में रेखा को 1970 में फिल्म ‘सावन भादो’ में पहला ब्रेक मिला, ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। उन्होंने यहां के हर बड़े स्टार के साथ काम किया है और फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के बाद से ही अमिताभ-रेखा के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।
What's Your Reaction?